T20 Mumbai League 2025: टी20 मुंबई लीग 2025 अंक तालिका टीम रैंकिंग और नेट रन रेट अपडेट

छह साल के लंबे इंतजार के बाद, टी20 मुंबई लीग 2025 का भव्य आगाज़ 4 जून से हो चुका है और यह 12 जून तक मुंबई के दो प्रतिष्ठित मैदानों वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेली जा रही है।
इस साल का टूर्नामेंट ना सिर्फ सितारों से सजा है, बल्कि मुंबई की युवा प्रतिभाओं को भी अपनी चमक दिखाने का मंच दे रहा है। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और पृथ्वी शॉ जैसे नामी खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
मैचों का समय और स्थान
हर दिन चार मुकाबले खेले जा रहे हैं दो वानखेड़े स्टेडियम में और दो डीवाई पाटिल स्टेडियम में:
वानखेड़े स्टेडियम: दोपहर 2:30 बजे और रात 7:30 बजे
डीवाई पाटिल स्टेडियम: सुबह 10:30 बजे और शाम 5:30 बजे
सेमीफाइनल: 10 जून को वानखेड़े में
फाइनल मुकाबला: 12 जून को वानखेड़े में
यह भी पढ़ें: ENG vs IND Test Series: जानिए इस सीरीज में कितने मैच खेलेंगे Jasprit Bumrah, कोच गौतम गंभीर ने दी अपडेट
टी20 मुंबई लीग 2025: अंक तालिका
| रैंक | टीम का नाम | खेले | जीते | हारे | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सोबो मुंबई फाल्कन्स (SMF) | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.090 |
| 2 | ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स (ETS) | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.639 |
| 3 | नामो बांद्रा ब्लास्टर्स (NBB) | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | -0.933 |
| 4 | एआरसीएस अंधेरी (AA) | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +1.287 |
| 5 | ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (TKMNE) | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.097 |
| 6 | मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स (MSCMR) | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.455 |
| 7 | आकाश टाइगर्स MWS (ATMWS) | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | +0.368 |
| 8 | नॉर्थ मुंबई पैंथर्स (NMP) | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -3.038 |
टी20 मुंबई लीग 2025 का पूरा शेड्यूल
| मैच संख्या | समय | दिनांक | मुकाबला | परिणाम/स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सुबह 10:30 बजे | बुधवार, 4 जून 2025 | एआरसीएस अंधेरी बनाम सोबो मुंबई फाल्कन्स | SMF ने सुपर ओवर से जीता |
| 2 | दोपहर 2:30 बजे | बुधवार, 4 जून 2025 | आकाश टाइगर्स बनाम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स | MSCMR ने 8 रन से जीता |
| 3 | शाम 5:30 बजे | बुधवार, 4 जून 2025 | ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम ट्रायंफ नाइट्स MNE | ETS ने 5 विकेट से जीता |
| 4 | रात 7:30 बजे | बुधवार, 4 जून 2025 | बांद्रा ब्लास्टर्स बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स | NBB ने 40 रन से जीता |
| 5 | सुबह 10:30 बजे | गुरुवार, 5 जून 2025 | एआरसीएस अंधेरी बनाम आकाश टाइगर्स | AA ने 12 रन से जीता (DLS) |
| 6 | दोपहर 2:30 बजे | गुरुवार, 5 जून 2025 | बांद्रा ब्लास्टर्स बनाम ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स | ETS ने 97 रन से जीता |
| 7 | शाम 5:30 बजे | गुरुवार, 5 जून 2025 | सोबो मुंबई फाल्कन्स बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स | SMF ने 9 विकेट से जीता |
| 8 | रात 7:30 बजे | गुरुवार, 5 जून 2025 | ट्रायंफ नाइट्स MNE बनाम MSC मराठा रॉयल्स | TKMNE ने 5 विकेट से जीता |
| 9 | सुबह 10:30 बजे | शुक्रवार, 6 जून 2025 | आकाश टाइगर्स बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स | NBB ने 1 रन से जीता |
| 10 | दोपहर 2:30 बजे | शुक्रवार, 6 जून 2025 | सोबो मुंबई फाल्कन्स बनाम ट्रायंफ नाइट्स MNE | SMF ने 4 विकेट से जीता |
| 11 | शाम 5:30 बजे | शुक्रवार, 6 जून 2025 | ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम MSC मराठा रॉयल्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 12 | रात 7:30 बजे | शुक्रवार, 6 जून 2025 | एआरसीएस अंधेरी बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स | वानखेड़े स्टेडियम |
| 13 | सुबह 10:30 बजे | शनिवार, 7 जून 2025 | ट्रायंफ नाइट्स MNE बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 14 | दोपहर 2:30 बजे | शनिवार, 7 जून 2025 | नॉर्थ मुंबई पैंथर्स बनाम आकाश टाइगर्स | वानखेड़े स्टेडियम |
| 15 | शाम 5:30 बजे | शनिवार, 7 जून 2025 | MSC मराठा रॉयल्स बनाम एआरसीएस अंधेरी | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 16 | रात 7:30 बजे | शनिवार, 7 जून 2025 | सोबो मुंबई फाल्कन्स बनाम ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स | वानखेड़े स्टेडियम |
| 17 | सुबह 10:30 बजे | रविवार, 8 जून 2025 | MSC मराठा रॉयल्स बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 18 | दोपहर 2:30 बजे | रविवार, 8 जून 2025 | ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम एआरसीएस अंधेरी | वानखेड़े स्टेडियम |
| 19 | शाम 5:30 बजे | रविवार, 8 जून 2025 | नॉर्थ मुंबई पैंथर्स बनाम ट्रायंफ नाइट्स MNE | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 20 | रात 7:30 बजे | रविवार, 8 जून 2025 | आकाश टाइगर्स बनाम सोबो मुंबई फाल्कन्स | वानखेड़े स्टेडियम |
| 21 | दोपहर 2:30 बजे | मंगलवार, 10 जून 2025 | पोजीशन 1 बनाम पोजीशन 4 (सेमीफाइनल 1) | वानखेड़े स्टेडियम |
| 22 | रात 7:30 बजे | मंगलवार, 10 जून 2025 | पोजीशन 2 बनाम पोजीशन 3 (सेमीफाइनल 2) | वानखेड़े स्टेडियम |
| - | - | बुधवार, 11 जून 2025 | रिजर्व डे (सेमीफाइनल के लिए) | - |
| 23 | रात 7:30 बजे | गुरुवार, 12 जून 2025 | SF विजेता 1 बनाम SF विजेता 2 (फाइनल) | वानखेड़े स्टेडियम |
| - | - | शुक्रवार, 13 जून 2025 | रिजर्व डे (फाइनल के लिए) | - |
यह भी पढ़ें: यहां देखें किस तरह की है आज के मैचों के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग की अंक तालिका