सभी

T20 Mumbai League 2025 Finalist Teams: फाइनल में पहुंची श्रेयस अय्यर की टीम, 12 जून को होगा महामुकाबला

T20 Mumbai League 2025 Finalist Teams10 जून को टी20 मुंबई लीग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। जिसमें मुंबई साउथ ने एकतरफा जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे सेमीफाइल में साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम आमने-सामने थी। जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साउथ बॉम्बे ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

यह भी पढ़ें: WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जानिए ग्यारह में कौन-कौन शामिल

T20 Mumbai League 2025 Finalist Teams: जानिए फाइनल से जुड़ी जानकारी

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स बनाम साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले को फैंस कब और कहां देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल पर दी गई है।

लिस्ट

जानकारी

मैच

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स बनाम साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स

वेन्यू

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई

तारीख और समय

वीरवार, 12 जून, रात 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग 

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JIOHotstar (ऐप और वेबसाइट)

T20 Mumbai League 2025 Finalist Teams: जानिए कैसा रहा दोनों टीमों का सफर

टी20 मुंबई लीग 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स बनाम साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स के इस सीजन के सफर को देखें तो काफी हदतक एक जैसा ही रहा है। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स टीम है जो ग्रुप स्टेज में 5 मैचों में से 4 जीत के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। जबकि मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के लिए ग्रुप स्टेज बेशक चौथे नंबर पर रहकर खत्म हुआ था। लेकिन टीम ने कहें 5 मैचों में से 3 मुकाबले जरुर जीते थे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि नंबर 2 और नंबर 4 की टीमों के बीच होने वाली इस मैदानी जंग में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल रहती है।

[ Poll: 50yYMjyQ ]

 

LastModified Date: 2025-06-11 10:22:57

क्रिकेट पोल

नवीनतम टिप्पणियाँ