मिलिए आईपीएल में नए कप्तान से, कब करने वाले हैं सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी? जानिए
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को पुष्टि की कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन ओपनर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे। भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव यह जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे, क्योंकि हार्दिक पांड्या को पिछले सीजन में धीमी ओवर रेट बनाए रखने के कारण एक मैच का निलंबन झेलना पड़ा है, क्योंकि वह निलंबन पिछले सीजन में पूरा नहीं हो पाया था तो हार्दिक पांड्या को उसे दंड की भरपाई इस सीजन का पहला मैच ना खेल कर पूरी करनी होगी।
“सूर्या भारत के टी20 कप्तान हैं और मेरी अनुपस्थिति में वह कप्तानी के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं,” हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा।
सूर्यकुमार यादव ने 2023 में आखिरी बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया था और वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मैच में 25 गेंदों पर 43 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर MI को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक पांड्या 29 मार्च को टीम के अगले मैच में कप्तानी संभालेंगे, जब मुंबई इंडियंस का मुकाबला शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का रिकॉर्ड: T20I सीरीज में अब तक अजेय
सूर्यकुमार यादव को भारत के T20I कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है, रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तान बने हुए हैं । रोहित ने पिछले साल बारबाडोस में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जिसमें फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने भी शानदार वापसी में अहम भूमिका निभाई थी।
कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार ने भारत का नेतृत्व श्रीलंका, बांग्लादेश, और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज में अभी तक किया है। खास बात यह है कि अब तक उन्होंने बतौर कप्तान कोई भी सीरीज नहीं हारी है। उन्होंने भारत के लिए 22 T20I में कप्तानी की है, जिसमें उनकी नेतृत्व में टीम ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2025 स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव,रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब-उर-रहमान, विल जैक्स, अश्वनी कुमार, मिचेल सैंटनर, रीसे टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर
मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल | IPL 2025
| दिनांक | समय | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|
| 23 मार्च | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 29 मार्च | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 31 मार्च | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 4 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 7 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 13 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 17 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 20 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 23 अप्रैल | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद |
| 27 अप्रैल | दोपहर 3:30 | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 1 मई | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
| 6 मई | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 11 मई | दोपहर 3:30 | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला |
| 15 मई | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
