सभी

सवालों के घेरे में आए Sanjiv Goenka, ऋषभ पंत को डांटना पड़ा भारी, लखनऊ की हार के बाद मचा बवाल

Sanjiv Goenkaलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) फिर सवालों के घेरे में घिर चुके हैं। बीते मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मिली हार के बाद गोयंका अपनी फ्रेंचाईजी के कप्तान ऋषभ पंत पर भड़कते नजर आए। इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब उन्हें इस तरह अपनी टीम के कप्तान पर गुस्सा होते देखा गया हो। ऐसे ही कुछ दृश्य पिछले आईपीएल सीजन में केएल राहुल के साथ देखने को मिले थे। जब वो लखनऊ फ्रेंचाईजी के कप्तान थे। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर फैंस संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) के इस बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें: LSG के लिए बुरी खबर, पंजाब के खिलाफ हार के बाद Digvesh Rathi को मिली सजा, BCCI ने लिया एक्शन, जानिए पूरा मामला

केएल राहुल को लगाई थी फटकार

आईपीएल 2024 में जब केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। उस दौरान फ्रेंचाईजी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद मैदान पर ही फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) गुस्से से आग बबूला हो गए थे। उन्होनें मैदान पर ही केएल राहुल को काफी कुछ सुनाया था। उस दौरान भी गोयंका पर काफी सवाल खड़े किए गए थे।

जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह गोयंका टीम के कप्तान केएल राहुल को फटकार लगाते नजर आ रहे। उस दौरान भी ये दृश्य कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन बर्दाश्त नहीं कर पाया था।

पंत को पड़ी Sanjiv Goenka की डांट

आईपीएल 2025 में भी ऐसा ही कुछ दृश्य देखने को मिला। हालांकि इस सीजन में यह दूसरी बार है जब हार के बाद फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) मैदान पर आकर कप्तान ऋषभ पंत को डांट रहे हैं। ऐसा हमनें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी देखा था। जब इस सीजन में लखनऊ को पहली हार का सामना करना पड़ा था।

कुछ ऐसा ही दृश्य टीम के पिछले मुकाबले में भी देखने को मिला। जब पंजाब के खिलाफ लखनऊ को एकतरफा हार मिली। उसके बाद संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) मैदान पर आकर कप्तान ऋषभ पंत को डांटते नजर आए। हालांकि इस बार कहें टीम के मालिक गोयंका पर सभी फैंस का गुस्सा फूटा है।

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, श्रेयस की कप्तानी पारी से लखनऊ को हुआ नुकसान, प्वाइंटस टेबल में बड़ा बदलाव

LastModified Date: 2025-04-02 15:19:01

नवीनतम टिप्पणियाँ