Sanjiv Goenka Under Fire: Rishabh Pant's Scolding Backfires, Controversy Erupts After Lucknow's Defeat
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) फिर सवालों के घेरे में घिर चुके हैं। बीते मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मिली हार के बाद गोयंका अपनी फ्रेंचाईजी के कप्तान ऋषभ पंत पर भड़कते नजर आए। इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब उन्हें इस तरह अपनी टीम के कप्तान पर गुस्सा होते देखा गया हो। ऐसे ही कुछ दृश्य पिछले आईपीएल सीजन में केएल राहुल के साथ देखने को मिले थे। जब वो लखनऊ फ्रेंचाईजी के कप्तान थे। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर फैंस संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) के इस बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें: LSG के लिए बुरी खबर, पंजाब के खिलाफ हार के बाद Digvesh Rathi को मिली सजा, BCCI ने लिया एक्शन, जानिए पूरा मामला
केएल राहुल को लगाई थी फटकार
आईपीएल 2024 में जब केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। उस दौरान फ्रेंचाईजी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद मैदान पर ही फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) गुस्से से आग बबूला हो गए थे। उन्होनें मैदान पर ही केएल राहुल को काफी कुछ सुनाया था। उस दौरान भी गोयंका पर काफी सवाल खड़े किए गए थे।
#CricketTwitter
— Express Sports (@IExpressSports) November 13, 2024
KL Rahul on Sanjiv Goenka’s animated chat in IPL 2024 loss: ‘Wasn’t the nicest thing…’https://t.co/SvtGwYsIaP
जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह गोयंका टीम के कप्तान केएल राहुल को फटकार लगाते नजर आ रहे। उस दौरान भी ये दृश्य कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन बर्दाश्त नहीं कर पाया था।
पंत को पड़ी Sanjiv Goenka की डांट
आईपीएल 2025 में भी ऐसा ही कुछ दृश्य देखने को मिला। हालांकि इस सीजन में यह दूसरी बार है जब हार के बाद फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) मैदान पर आकर कप्तान ऋषभ पंत को डांट रहे हैं। ऐसा हमनें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी देखा था। जब इस सीजन में लखनऊ को पहली हार का सामना करना पड़ा था।
Sanjiv Goenka started abusing Rishabh Pant in the Dressing Room after losing LSG vs PBKS IPL match again.#SanjivGoenka #RishabhPant #LSGvPBKS #IPL2025 🔥 pic.twitter.com/qlJsiGtyaV
— 🏏 (@Crickaith) April 1, 2025
कुछ ऐसा ही दृश्य टीम के पिछले मुकाबले में भी देखने को मिला। जब पंजाब के खिलाफ लखनऊ को एकतरफा हार मिली। उसके बाद संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) मैदान पर आकर कप्तान ऋषभ पंत को डांटते नजर आए। हालांकि इस बार कहें टीम के मालिक गोयंका पर सभी फैंस का गुस्सा फूटा है।