WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
11 जून से WTC फाइनल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर WTC का खिताब जीतने में सफल साबित होती है या फिर इस बार साउथ अफ्रीका फाइनल मुकाबले में बाजी मारेगी। तो आईए एक बार इस आर्टिकल में फाइनल मैच से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।
यह भी पढ़ें: WTC 2025 Final: क्या Pat Cummins कर सकते हैं Ponting और Dhoni की बराबरी? क्या Rohit को छोड़ सकते हैं पीछे?
WTC Final 2025: जानिए मैच से जुड़ी जानकारी
जैसा कि आप सभी को बताया कल यानी 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल मुकाबला शुरु हो रहा है। 15 जून तक चलने वाला यह महामुकाबला क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
लिस्ट | जानकारी |
|---|---|
मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (WTC फाइनल 2025) |
वेन्यू | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
तारीख और समय | बुधवार, 11 जून, दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JIOHotstar (ऐप और वेबसाइट) |
WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है। तेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार WTC के फाइनल में पहुंची अफ्रीका टीम की ग्यारह इस प्रकार है..
तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया की अनुमानित ग्यारह
जबकि पिछली बार की WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं चुनी है। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया की अनुमानित ग्यारह देखें तो वो इस प्रकार है..
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123