County Championship Division One·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Surrey trail by 339 runs.
County Championship Division One·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Hampshire elected to bowl
County Championship Division One·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Somerset lead by 39 runs.
County Championship Division One·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Leicestershire elected to bowl
County Championship Division Two·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Derbyshire trail by 328 runs.
County Championship Division Two·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Northamptonshire trail by 266 runs.
County Championship Division Two·First Class
लाइव
Stumps : Day 1 - Middlesex elected to bat
Indonesia tour of Malaysia·T20I
परिणाम
Malaysia won by 12 runs
Afghanistan National T20 Cup·T20
परिणाम
Boost Region won by 4 wickets
Sri Lanka Women tour of Bangladesh·Women T20
लाइव
Toss delayed due to rain
New Zealand tour of Bangladesh·T20I
लाइव
New Zealand elected to bowl
Jersey tour of Denmark·T20
लाइव
Denmark elected to bat
Austria tour of Germany·T20I
May 2, 2026 2:00 pm
ECB Women's One-Day Cup·List A
May 2, 2026 3:00 pm
ECB Women's One-Day Cup·List A
May 2, 2026 3:00 pm
ECB Women's One-Day Cup·List A
May 2, 2026 3:00 pm
ECB Women's One-Day Cup·List A
May 2, 2026 3:00 pm
Afghanistan National T20 Cup·T20
May 2, 2026 3:00 pm
Jersey tour of Denmark·T20
May 2, 2026 5:30 pm
Isle of Man tour of Guernsey·T20I
May 2, 2026 6:30 pm
सभी

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का कप्तान कौन, रवींद्र जडेजा सबसे आगे

आईपीएल 2026 सीजन के करीब आते ही एक सवाल लगातार चर्चा में बना हुआ है कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस बार किसके हाथों में होगी। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद राजस्थान रॉयल्स का कप्तानी पद खाली हो गया है और अब कई नामों पर विचार किया जा रहा है।

इस रेस में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सबसे आगे माने जा रहे हैं। खासकर जडेजा की टीम में वापसी के बाद उनके कप्तान बनने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी कप्तानी की अटकलें

रवींद्र जडेजा को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जडेजा की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ कैप्शन लिखा था, सून थलपति।

तमिल भाषा में थलपति का अर्थ नेता या सेनापति होता है। इस छोटे लेकिन रहस्यमयी संदेश ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और लोग इसे जडेजा की कप्तानी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले हुए ट्रेड में रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। इसी ट्रेड के तहत सैम करन भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने।

इस बदलाव से राजस्थान की टीम को अनुभवी ऑलराउंडर्स की मजबूती मिली है और साथ ही एक नए लीडरशिप मॉडल की संभावनाएं भी खुल गई हैं।

कप्तानी की दौड़ में कई मजबूत नाम

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की रेस इस समय पूरी तरह खुली हुई है। रियान पराग को 2025 में उपकप्तान बनाया गया था और संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। ऐसे में वह एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

वहीं, यशस्वी जायसवाल भले ही युवा हों, लेकिन भविष्य के कप्तान के रूप में उन्हें देखा जा सकता है। इसके बावजूद, अनुभव के मामले में रवींद्र जडेजा बाकी सभी खिलाड़ियों से आगे नजर आते हैं।

जडेजा का अनुभव बन सकता है बड़ा फैक्टर

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के साथ रिश्ता नया नहीं है। वह 2008 में टीम के पहले आईपीएल खिताब का हिस्सा रहे थे और 2009 सीजन में भी टीम के लिए खेले थे।

इसके बाद 2012 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का रुख किया और कई सीजन तक फ्रेंचाइजी के अहम खिलाड़ी बने रहे। 2026 में राजस्थान रॉयल्स में वापसी जडेजा के लिए किसी घर वापसी से कम नहीं होगी।

अगर जडेजा को कप्तानी सौंपी जाती है, तो वह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में कप्तानी करने वाले आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले शेन वॉर्न, राहुल द्रविड़, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन और रियान पराग इस भूमिका में रह चुके हैं।

आईपीएल में अपने करियर के दौरान रवींद्र जडेजा ने 254 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3260 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.86 और स्ट्राइक रेट 130.29 रहा है। यह आंकड़े उनकी निरंतरता और उपयोगिता को दर्शाते हैं।

घरेलू मैदान की तैयारियां और आगे की योजना

कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं के अलावा, राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैचों की योजना पर भी काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2026 में टीम के कुछ घरेलू मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा सकते हैं।

नई टीम संयोजन, संभावित नए कप्तान और घरेलू मैदान की रणनीति के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

यहभीपढ़ेंसेलिब्रिटी क्रिकेट लीग विजेता सूची 2011 से 2026, सबसे सफल टीम तेलुगु वॉरियर्स

LastModified Date: 2026-01-05 23:52:50

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. क्या रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बन सकते हैं
A.

फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुभव और सोशल मीडिया संकेतों के आधार पर जडेजा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

 

Q. राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की रेस में और कौन शामिल हैं
A.

रियान पराग और यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं।

PHPR
PHPR

Hi Everyone, I am PHPR, a cricket content writer with 2 years of experience in covering International cricket. I enjoy analysing matches, understanding player performances, and turning key moments into simple, engaging stories. My goal is to make cricket easy to follow and enjoyable for every fan.

नवीनतम टिप्पणियाँ