कौन है शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की तस्वीरें, दोनों आए एक साथ नजर
शिखर धवन की इन दिनों सोफी शाइन नाम की इस लड़की के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं धवन बीते महीनें पहले खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी सोफी शाइन के साथ मैच देखते हुए नजर आए थे। अब धवन और सोफी के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी अफवाहें आ रही हैं। क्योंकि दोनों की बीते दिनों में एक साथ कई तस्वीरें नजर आई हैं। जिसमें ये दोनों भारत में एक शादी में साथ में गए हैं। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर सभी का यही मानना है कि शिखर धवन और सोफी शाइन इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant’s Captaincy: लखनऊ सुपर जायंट्स बदलेगी कप्तान? ऋषभ पंत के रोल पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला
कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। उन्हें कई बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ देखा जा चुका है। इन दोनों को पिछले महीनें हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान स्टेडियम में एक साथ देखा गया था। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। जिसके बाद लोगों का यही मानना था कि धवन अपने नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। क्योंकि धवन का 2021 में आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हो गया था।
सोफी और शिखर धवन की तस्वीरें


दरअसल, सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें वो इंडियन लहंगे में नजर आ रही हैं। जैसा कि आपको बताया शिखर धवन और सोफी दोनों भारत में एक शादी में साथ में गए हैं। इसमें सोफी की इंस्टाग्राम स्टोरी आप देख सकते हैं। जिसमें वो पहली स्टोरी में दो और लोगों समेत शिखर धवन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी स्टोरी में वो धवन के साथ इंडियंन वेडिंग लुक में नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं, सोफी शाइन ने इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोफी को साफ देखा जा सकता है कि उन्होनें इंडियन शादी के हिसाब से नीले रंग का लहंगा पहना हुआ है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब खेलेंगे अपना पहला मैच
सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप की अफवाहें
जैसा कि आपको बताया शिखर धवन और सोफी शाइन को बार-बार एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह अफवाहें भी फैलानी शुरु कर दी हैं कि धवन और सोफी दोनों रिलेशनशिप में हैँ।
इनमें से एक यूजर तो यह भी कह रहा है कि धवन भाई ने भाभी ढूंढ ली हैं। आप भी सोफी शाइन के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर ऐसे कई कमेंट पढ़ सकते हैं।
हमारे पर का पालन करें
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123