कौन है करुण नायर? जिन्होंने आईपीएल में वापसी में बुमराह की गेंदबाजी की उड़ाई धज्जियां

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आईपीएल 2025 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए इंपैक्ट प्लेयर के रूप में करुण नायर को मौका दिया. और करुण नायर ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। करुण नायर की बात की जाए तो 2022 के बाद करुण नायर को आईपीएल में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. और इस मुकाबले में करुण नायर ने सिर्फ 40 गेंद में 12 चौके और पांच छक्कों की बदौलत 89 रनों की पारी खेली। करुण नायर को मिचेल सैंटनर ने क्लीन बोल्ड किया।
बिना आउट हुए बनाया था यह रिकॉर्ड
करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक मुकाबले में 112 रन की पारी खेली थी और बिना आउट हुए 542 रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2010 में बिना आउट हुए 527 रन बनाए थे। यह पारी करुण का इस सीजन का चौथा शतक था और लगातार तीसरा क्योंकि उन्होंने विदर्भ को मात्र 47.2 ओवर में यूपी के 8 विकेट पर 307 रन बनाने में मदद की। करुण का नाबाद सिलसिला 23 दिसंबर को शुरू हुआ जब उन्होंने पहली बार जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 108 गेंद पर 112 रन बनाए इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 44 रन बनाए।
कौन हैं करुण नायर?
करुण नायर विदर्भ की टीम के खिलाड़ी हैं. लेकिन भारतीय टीम के लिए करुण नायर खेल चुके हैं और करुण नायर के नाम वह रिकॉर्ड है जो सिर्फ वीरेंद्र सहवाग के नाम है। वीरेंद्र सहवाग के बाद करुण नायर भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। नायर भविष्य के वह खिलाड़ी हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की काबिलियत रखते हैं।
इस खिलाड़ी ने पहली बार रिकॉर्ड नहीं तोड़ा इसके पहले भी उनके नाम कुछ रिकॉर्ड्स शामिल है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर ने केवल एक टेस्ट मैच में 381 गेंद में नाबाद 303 रन 32 चौके और चार छक्के लगाकर भी रिकॉर्ड बनाए थे। यह वही करुण नायर है जो वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे जिन्होंने टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाई लेकिन उनकी यह उपलब्धि ही उनके लिए अभिशाप भी बन गई। साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में करुण ने जब यह पारी खेली थी तो लगा की टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल है लेकिन हुआ ठीक इसके उलट।
यह भी पढ़ें : RCB vs RR: T20 क्रिकेट में विराट कोहली ने रचा इतिहास, 100 अर्धशतक लगाने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
तीन शतक लगाने के बाद भी करुण नायर आज तक टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद पाले हुए बैठे थे, स्थिति यहां तक आ गई की उनको यह कहना पड़ा कि “मुझे एक मौका तो दीजिए।” लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल करुण नायर को विजय हजारे ट्रॉफी में देखा गया जिसमें उन्होंने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया और उनके इस रिकार्ड को देखकर ऐसा लगता है कि जल्द ही टीम इंडिया में उनकी एक जगह पक्की हो जाएगी।
डोमेस्टिक क्रिकेट में बनाये हैं कई रिकॉर्ड
2024–25 सीज़न में प्रदर्शन
विजय हज़ारे ट्रॉफी (लिस्ट ए)
रन: 779 (9 मैचों में)
औसत: 389.50
स्ट्राइक रेट: 124.04
शतक/अर्धशतक: 5/1
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 163*
उपलब्धि: टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
रणजी ट्रॉफी (फर्स्ट क्लास)
रन: 863 (9 मैचों में)
औसत: 57.53
शतक/अर्धशतक: 4/2
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 132*
उपलब्धि: विदर्भ को रणजी ट्रॉफी जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20)
रन: 255 (6 पारियों में)
औसत: 42.50
स्ट्राइक रेट: 177.08
अर्धशतक: 3
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 77
महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20)
कुल रन: 1,349 (टूर्नामेंट में सर्वाधिक)
टीम: मैसूर वॉरियर्स
उपलब्धि: 2024 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
करुण नायर का आईपीएल करियर
| आँकड़ा | मान |
|---|---|
| मैच | 77 |
| पारियाँ | 69 |
| नाबाद पारियाँ | 5 |
| कुल रन | 1,585 |
| सर्वोच्च स्कोर | 89 |
| औसत | 24.77 |
| स्ट्राइक रेट | 129.59 |
| अर्धशतक | 11 |
| शतक | 0 |
| चौके | 169 |
| छक्के | 41 |
| कैच | 23 |