कब से शुरू होगी WTC 2025-27 की शुरुआत, देखें पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है और यह मुकाबला बेहद रोमांचक दिखाई दे रहा है. लेकिन इसी बीच साल 2025-27 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शेड्यूल भी सामने आ गया है। और नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सायकल की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से होगी। भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसमें तीन सीरीज घर में खेलेगी और तीन विदेशी दौरे हैं
17 जून से शुरू होगी सीरीज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की शुरुआत 17 जून से होने वाली है. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से इसकी शुरुआत होने वाली है. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दौरे पर 2 टेस्ट के साथ साथ 3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके तीन दिन बाद टीम इंडिया भी इस साइकिल की अपनी पहली सीरीज की शुरुआत करेगी. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.
भारत का WTC 2025-27 का कार्यक्रम
भारत बनाम इंग्लैंड (विदेश में) – 5 टेस्ट – जून-अगस्त 2025
भारत बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – दिसंबर 2025
भारत बनाम श्रीलंका (विदेश में) – 2 टेस्ट – अगस्त 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड (विदेश में) – 2 टेस्ट – अक्टूबर-दिसंबर 2026
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 5 टेस्ट – जनवरी-फरवरी 2027
WTC 2027 (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का शेड्यूल
| टीम | घरेलू मैच (Home) | विदेशी दौरे (Away) |
|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश | भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका |
| बांग्लादेश | इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान | ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका |
| इंग्लैंड | न्यूज़ीलैंड, भारत, पाकिस्तान | ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश |
| भारत | ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका | न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका |
| न्यूज़ीलैंड | भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान |
| पाकिस्तान | न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका | इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश |
| दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश | भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज |
| श्रीलंका | भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश | न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान |
| वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका | न्यूज़ीलैंड, भारत, बांग्लादेश |
यह भी पढ़ें :बड़ौदा प्रीमियर लीग 2025: शेड्यूल, स्क्वॉड, कप्तान, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग