सभी

Watch: चोटिल हुए Rohit Sharma, चलने में हो रही परेशानी, LSG vs MI मैच से पहले मुंबई को झटका, वीडियो आई सामने

Rohit Sharmaआईपीएल (IPL) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। इतना ही नहीं इस मैच में रोहित बतौर इम्पैक्ट प्लेयर भी नजर नहीं आएंगे। आखिर क्यों मुंबई ने रोहित को आज के मैच में नहीं खिलाया। इसे लेकर सभी फैंस के मन में सवाल है। हालांकि इसके पीछे की वजह भी अब सामने आ गई। तो आइए बिना देर किए इस आर्टिकल में जानते हैं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज लखनऊ के खिलाफ क्यों नहीं खेले।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test Series: जानिए कब होगा भारतीय टीम के स्कॉड का ऐलान, रोहित शर्मा पर सेलेक्टर्स की नजरें, बीसीसीआई लेगी बड़े फैसले?

चोटिल हुए Rohit Sharma

पहले खबरें ऐसी आईं थी कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में तकलीफ थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि वो आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि रोहित की यह चोट कितनी गंभीर है। यह फिलहाल किसी को नहीं पता लेकिन रोहित की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में आप देख पा रहे हैं कि किस तरह हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चल नहीं पा रहे हैं। उनके घुटने की तकलीफ को लेकर जो खबरें सामने आईं थी। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा ही लग रहा है कि रोहित की यह चोट ज्यादा ही गंभीर है। हालांकि उम्मीद करते हैं कि रोहित जल्दी फिट होकर मैदान पर वापसी करें।

Rohit Sharma का फ्लॉप प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अब तक हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला काफी शांत रहा है। इस सीजन में उन्होनें तीन मैचों में सिर्फ 21 रन ही बनाए हैं। इसमें एक मैच में रोहित शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। जबकि एक मैच में 8 रन और एक मैच में 13 रन बना पाए हैं। ऐसे में रोहित की हालिया फॉम भी फिलहाल एक बड़ी चिंता बनी हुई है। लेकिन पूरी मुंबई इंडियंस टीम और फैंस को विश्वास है कि रोहित बहुत जल्द अपनी फॉम में वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: फिर चेन्नई के कप्तान बनेंगे MS Dhoni, सीएसके फैंस के लिए अच्छी खबर, कोच ने दी जानकारी

LastModified Date: 2025-04-05 00:25:58

नवीनतम टिप्पणियाँ