Watch: क्रिकेट के बाद अब नए सफर की तरफ Kedar Jadhav, राजनीति में रखा कदम, BJP में शामिल, ऐसे हुआ स्वागत
2024 में क्रिकेट के सभी प्रारुपो से संन्यास का ऐलान करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) अब अपने करियर में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। दरअसल, केदार बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होनें अपने लंबे क्रिकेट करियर के बाद अब राजनीति में नया सफर शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी ने कितने अच्छे अंदाज में उनका स्वागत किया वो इस आर्टिकल में हम वीडियो के जरिए जानेंगे। तो आइए बिना देर किए इस सिलसिले को आगे बढाते हैं..
BJP में हुई एंट्री
40 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) बीते मंगलवार यानी 8 अप्रैल को मुंबई में मरीन ड्राइव के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्याल्य में औपचारिक तौर पर राजनीति में आ गए। महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के सामने केदार का बीजेपी में स्वागत हुआ। जैसा कि नीचे दी गई इस वीडियो में आप देख पा रहे हैं।
#WATCH | Former Indian Cricketer Kedar Jadhav joins BJP in the presence of Maharashtra minister and state BJP chief Chandrashekhar Bawankule in Mumbai. pic.twitter.com/4reAKk7F1Y
— ANI (@ANI) April 8, 2025
Kedar Jadhav का अंतर्राष्ट्रीय करियर
साल 2014 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने 2020 में आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस बीच उन्होनें भारत के लिए 73 वनडे मुकाबले खेले और 42 की औसत के साथ 1389 रन बनाए। इसके अलावा उन्होनें भारत के लिए 9 टी20 मुकाबले भी खेले और सिर्फ 122 रन ही बना पाए थे। इस तरह केदार का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सफर रहा था।
Kedar Jadhav का आईपीएल करियर
2009 में पहली बार केदार जाधव (Kedar Jadhav) को आईपीएल में देखा गया था। जबकि आखिरी बार वो 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। इस बीच उन्होनें 5 फ्रेंचाईजी की तरफ से खेला और अपने 95 मैचों के आईपीएल करियर में 1208 रन बनाए। इसमें वो 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। तो कुछ इस तरह क्रिकेट की दुनिया में केदार जाधव (Kedar Jadhav) का सफर रहा। लेकिन अब वो अपने नए सफर की तरफ बढ़ चुके हैं। तो देखना दिलचस्प रहेगा कि वहां किस तरह का प्रदर्शन रहता है।