Top Trades in IPL History: संजु सैमसन बनेंगे IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी! क्या CSK फ्रेंचाईजी करेगी सबसे बड़ा ट्रेड
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजु सैमसन इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। जिसमें सभी क्रिकेट फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि आईपीएल 2026 में संजु किस टीम में शामिल किए जा सकते हैं। क्योंकि जब से आईपीएल का 18वां सीजन खत्म हुआ है। तभी से यह चर्चा चल रही है कि राजस्थान शायद अगले सीजन से पहले अपने कप्तान संजु सैमसन को स्कॉड से रिलीज कर दे।
वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाईजी शायद संजु को ट्रेड के साथ अपनी टीम में शामिल कर ले। अब अगर ऐसा मुमकिन हो जाता है तो सीएसके ट्रेड में कितने रुपये संजु को देगी। क्या वो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे ट्रेड होने वाले खिलाड़ी बनेंगे। क्योंकि लीग के इतिहास में अब तक सबसे महंगे ट्रेड होने वाले खिलाड़ी देखें तो वो इस प्रकार हैं..
Top Trades in IPL History: जानिए कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल
वैसे तो आईपीएल इतिहास में अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं और इस दौरान कई खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं। लेकिन इस लिस्ट में उनमें से ये 7 नाम ऐसे हैं जिन पर अलग-अलग फ्रेंचाईजी ने बड़े दांव लगाए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु समेत ये फ्रेंचाईजी शामिल हैं जिन्होनें इन खिलाड़ियों पर करोड़ो रुपये खर्च किए हैं।
क्विंटन डी कॉक
इस लिस्ट में पहला नाम साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबार क्विंटन डी कॉक का है। साल 2019 में डी कॉक आरसीबी टीम से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। जिसके लिए MI फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ 80 लाख रुपये दिए थे। गौरतलब है कि मुंबई का यह फैसला एक दम सही साबित भी हुआ था क्योंकि 2019 और 2020 दोनों सीजन में मुंबई फ्रेंचाईजी ने खिताब जीता था और इन दोनों सीजन डी कॉक ने 500 से ज्याद रन बनाए थे।
ट्रेंट बोल्ट
इस लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का है। उन्हें भी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी ने ट्रेड के तौर पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। दरअसल. साल 2020 में MI ने दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाईजी से बोल्ट को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में ट्रेड के तौर पर शामिल किया था। इस सीजन भी मुंबई ने खिताब जीता था जिसमें बोल्ट ने कुल 25 विकेट चटकाए टीम चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था।
रविचंद्रन अश्विन
इस लिस्ट में तीसरा नाम पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का है जो कि 2020 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे। अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख रुपये में दिल्ली टीम ने अपने स्कॉड का हिस्सा बनाया। दिल्ली उस सीजन आईपीएल के फाइनल में भी पहुंची थी और अश्विन ने अपनी गेंदबाजी में 13 विकेट भी चटकाए थे। हालांकि फाइनल में अश्विन दिल्ली टीम को चैंपियन नहीं बना पाए थे।
शार्दुल ठाकुर
इस लिस्ट में चौथा नाम भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर का है जो कि 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाईजी से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल हुए थे। शार्दुल को केकेआर ने उस दौरान ट्रेड करने के बदले में 10 करोड़ 75 लाख रुपये दिए थे। हालांकि शार्दुल के लिए गेंदबाजी में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। जिसमें उन्होनें केकेआर की जर्सी में खेलते हुए सिर्फ 7 ही विकेट चटकाए थे।
हार्दिक पांड्या
इस लिस्ट में अगला नाम हार्दिक पांड्या का है जो आईपीएल इतिहास में ट्रेड होने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी थे। क्योंकि 2023 में गुजरात टाइंट्स से मुंबई इंडियंस में 15 करोड़ रुपये में शामिल होने वाले हार्दिक ने बतौर कप्तान लगातार दो सीजन GT फ्रेंचाईजी को फाइनल में पहुंचाया था। बावजूद इसके वो मुंबई में शामिल हुए। जहां वो मुंबई के भी कप्तान बने लेकिन MI के लिए 2024 का सीजन भी काफी निराशाजनक रहा।
कैमरून ग्रीन
इस लिस्ट में अगला नाम ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का है जो साल 2023 में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी से आरसीबी में शामिल हुए थे। जिसके लिए बेंगलुरु फ्रेंचाईजी ने ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपये दिए थे। आरसीबी का यह फैसला बिल्कुल सही भी साबित हुआ क्योंकि ग्रीन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में आरसीबी टीम के लिए प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होनें 10 विकेट तो चटकाए ही लेकिन साथ में 255 रन भी बनाए।
आवेश खान
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2024 के सीजन में आवेश को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड के तौर पर 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन आवेश ने गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित भा किया क्योंकि इस युवा गेंदबाज ने 16 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे।
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123