आइये जानते हैं ऐसे कौनसे 5 क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी अचानक रिटायरमेंट से सभी को चौंका दिया

आइये जानते हैं ऐसे कौनसे 5 क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी अचानक रिटायरमेंट से सभी को चौंका दिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त एक्शन के बीच कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं, जो फैंस को हैरान कर देती हैं। हाल ही में कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने करियर के अहम मोड़ पर अचानक रिटायरमेंट का ऐलान किया, जिससे क्रिकेट जगत चौंक गया। आइए जानते हैं उन 5 क्रिकेटरों के बारे में, जिन्होंने अपनी अचानक रिटायरमेंट से सबको हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 मिनी नीलामी से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी, जानिए कौन से नाम चौंका सकते हैं फैंस को
1. विराट कोहली (भारत)
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है, जिन्होंने पहले T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद T20I क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके बाद IPL के बीचों-बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए, 46.85 की औसत से 30 शतक जड़े। उनकी अचानक रिटायरमेंट का कारण आज तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला रहा।
2. रोहित शर्मा (भारत)
दूसरे नंबर पर हैं भारत के कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने लगातार ICC ट्रॉफी जीतने और तीन साल में तीन फाइनल में टीम को पहुंचाने के बाद अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। रोहित ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के तुरंत बाद T20I क्रिकेट से संन्यास लिया और फिर IPL के दौरान टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो गए। 67 टेस्ट में 4301 रन, 12 शतक और 18 अर्धशतक के साथ रोहित का करियर शानदार रहा, लेकिन उनकी अचानक रिटायरमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया।
3. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)
तीसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर निकोलस पूरन, जिन्होंने सिर्फ 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद पूरन ने अचानक सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने 61 T20I में 1980 रन और 106 ODI में 2275 रन बनाए। पूरन के फैसले के पीछे फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट को प्राथमिकता देना एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी हाल ही में ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 36 साल के मैक्सवेल ने 149 ODI में 3990 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी डबल सेंचुरी को सबसे महान पारियों में गिना जाता है। फिटनेस और शरीर पर बढ़ते बोझ के चलते मैक्सवेल ने यह फैसला लिया, हालांकि वे T20 क्रिकेट खेलते रहेंगे
5. हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)
इस लिस्ट में आखिरी नाम है साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया। क्लासेन ने 4 टेस्ट, 60 ODI और 58 T20I में 3000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अपने फैसले के पीछे टीम में जगह और कोचिंग बदलाव को वजह बताया। अब वे दुनिया भर की फ्रेंचाइज़ी लीग्स में खेलते नजर आएंगे।