TNPL Point Table 2025: संजय यादव की नाबाद फिफ्टी और कौसिक की तेज़ पारी से Trichy Grand Cholas ने Dindigul Dragons को 4 विकेट से हराया
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में Trichy Grand Cholas ने Dindigul Dragons को आखिरी ओवर में 4 विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में संजय यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी और ज कौसिक के उपयोगी रनों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Dindigul Dragons की पारी - 150/6 (20 ओवर)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी डिंडिगुल की टीम की शुरुआत धीमी रही। कप्तान रविचंद्रन अश्विन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।
शिवम सिंह ने 40 गेंदों में 37 रन बनाए (3 चौके, 1 छक्का)।
विमल कुमार ने शानदार पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 55 रन ठोके जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
हुन्नी सैनी ने भी 21 रन की तेज़ पारी खेली (11 गेंदों में)।
Trichy के लिए सरवाना कुमार और डेविडसन ने 2-2 विकेट झटके। एन सेल्वा कुमारन और ईश्वरन को भी 1-1 सफलता मिली।
Trichy Grand Cholas की पारी - 151/6 (19.3 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी Trichy की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्द ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। लेकिन फिर ज कौसिक और संजय यादव ने पारी को संभाला।
कौसिक ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए (2 चौके, 3 छक्के)।
संजय यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए (7 चौके, 1 छक्का)।
अंत में जफर जमाल के 4 गेंदों में 7 रन और आर राजकुमार के 7 गेंदों में 10 रन ने जीत सुनिश्चित की।
डिंडिगुल के लिए गणेशन पेरियास्वामी और ससिधरन रविचंद्रन ने 2-2 विकेट लिए। अश्विन और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 सफलता मिली, लेकिन Trichy ने मुकाबला 3 गेंद शेष रहते जीत लिया।
मैच का हीरो: संजय यादव
नाबाद 55 रन (45 गेंदें, स्ट्राइक रेट 122.22)
टीम को दबाव में जीत दिलाई
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 – फाइनल अंक तालिका
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीत | हार | NR | अंक | NRR | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चेपॉक सुपर गिल्लीज़ (CSG) | 7 | 7 | 0 | 0 | 14 | +1.41 | क्वालिफाई |
| 2 | इडैयप्पुरम टाइगर्स (ITT) | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +1.73 | क्वालिफाई |
| 3 | डिंडिगुल ड्रैगन्स (DGD) | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.19 | क्वालिफाई |
| 4 | त्रिची ग्रैंड चोलास (Trichy) | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.05 | क्वालिफाई |
| 5 | सलेम स्पार्टन्स (SLST) | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -1.038 | बाहर |
| 6 | लाइका कोवई किंग्स (LKK) | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | +0.04 | बाहर |
| 7 | नेल्लई रॉयल किंग्स (NRK) | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.980 | बाहर |
| 8 | मदुरै पैंथर्स (Madurai) | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.339 | बाहर |
यह भी पढ़ें :पहले जड़ा छक्का और उसके बाद आया हार्ट अटैक, क्रिकेट खेलते हुए हुआ बड़ा हादसा
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123
