तिलक वर्मा को खेलने की मंजूरी, टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत को राहत

भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। 7 जनवरी को 23 वर्षीय तिलक वर्मा को राजकोट के गोकुल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या पाई गई थी और तुरंत सर्जरी करनी पड़ी थी।
इस स्वास्थ्य समस्या के कारण तिलक वर्मा भारत बनाम न्यूज़ीलैंड की पूरी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से बाहर रहे थे। इसके चलते उनके टी20 विश्व कप 2026 में खेलने को लेकर भी संदेह बना हुआ था। हालांकि, ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार अब उन्हें रिटर्न टू प्ले की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।
तिलक वर्मा खेलेंगे दो वॉर्म अप मुकाबले
तिलक वर्मा के भारत की ओर से 4 फरवरी को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एकमात्र वॉर्म अप मैच में खेलने की उम्मीद थी। लेकिन इसके अलावा बीसीसीआई चाहती है कि वह भारत ए के लिए भी एक मुकाबला खेलें।
पहले यह तय था कि तिलक 3 फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे, लेकिन अब वह इससे पहले ही मुंबई पहुंच जाएंगे। वह 2 फरवरी को नवी मुंबई में होने वाले भारत ए बनाम अमेरिका के मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर संशय
वॉशिंगटन सुंदर की रिकवरी को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वह 4 फरवरी को फिटनेस टेस्ट देंगे। इसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और बीसीसीआई मिलकर आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे।
रियान पराग को मिल सकती है मौका
वॉशिंगटन सुंदर के संभावित विकल्प के तौर पर रियान पराग पर नजर रखी जा रही है। रियान भी हाल ही में चोट से जूझ रहे थे, लेकिन तिलक वर्मा की तरह उन्हें भी खेलने की मंजूरी मिल गई है। वह भारत ए के दोनों वॉर्म अप मैचों में हिस्सा लेंगे। अगर वॉशिंगटन सुंदर फिट नहीं हो पाते हैं, तो बीसीसीआई रियान पराग को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल कर सकती है।
भारत और भारत ए का टी20 विश्व कप वॉर्म अप शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| 2 फरवरी | भारत ए बनाम अमेरिका | डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई | शाम 5 बजे |
| 4 फरवरी | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई | शाम 7 बजे |
| 6 फरवरी | भारत ए बनाम नामीबिया | सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु | शाम 5 बजे |
यहभीपढ़ें: ग्रेग शिपर्ड से अलग हुए न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स, कोचिंग में बड़ा बदलाव
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
तिलक वर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हाल ही में रिटर्न टू प्ले की मंजूरी मिली है
तिलक वर्मा भारत ए बनाम अमेरिका और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के वॉर्म अप मैचों में खेल सकते हैं
I am an analytical cricket content creator who has followed the game closely from a young age. My deep interest in statistics and performance trends allows me to approach cricket with clarity and structure. I focus on accuracy, detailed research, and meaningful insights rather than surface-level reporting. Through my articles, I aim to break down complex match situations into simple, clear takeaways that readers can easily understand. My goal is not just to report the game, but to help fans see the numbers, patterns, and stories behind every performance.