Heinrich Klaasen Retirement: थम गया दक्षिण अफ्रीका का तुफान, आक्रमक बल्लेबाज क्लासेन ने क्रिकेट को कहा अलविदा
साल 2025 क्रिकेट फैंस के लिए काफी निराश होने वाला रहा है। क्योंकि लगातार एक के बाद एक बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कहते जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब दक्षिण अफ्रीका के आक्रमक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम भी शामिल हो चुका है। क्लासेन ने 2 जून यानी आज ही अब से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: MI Released Players 2026: इन खिलाड़ियों का फ्रेंचाईजी से रिलीज होना लगभग तय, अपने-अपने प्रदर्शन से किया निराश
सभी दिग्गज ले रहे रिटायरमेंट
जैसा कि आप सभी को बताया साल 2025 क्रिकेट फैंस के लिए काफी निराश होने वाला है। इस साल अब तक देखें 5 बड़े खिलाड़ी अलग-अलग फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली वो दो नाम हैं जो अब टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। जबकि स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में वो नाम हैं जो वनडे क्रिकेट में अब ऑस्ट्रेलिया ेके लिए नहीं खेलेंगे। जबकि अब हेनरिक क्लासेन ने भी ्अपना नाम इस लिस्ट में शामिल कर लिया है और उन्होनें पूरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को ही अलविदा कहने का फैसला किया है। यानी कि क्लासेन अब न तो वनडे, न ही टी20 और न ही टेस्ट क्रिकेट में खेलेंगे।
Heinrich Klaasen Retirement: इस पोस्ट के साथ लिया संन्यास
इस साल इन खिलाड़ियों को देखा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट या फिर स्टोरी के जरिए अपनी-अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर रहे हैं। इसमें अब हेनरिक क्लासेन भी शामिल हो गए हैं। उन्होनें अब से कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट डाला है। जैसा कि आप नीचे दिए पोस्ट में देख पा रहे हैं। इसमें दो तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वो अलविदा कहते नजर आ रहे हैं।
क्लासेन का अंतर्राष्ट्रीय करियर
हेनरिक क्लासेन के अगर हम तीनों फॉर्मेट के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े देखें तो काफी अच्छे हैं और जिस शैली के वो बल्लेबाज हैं उनका करियर अभी काफी कम मैचों का था। बावजूद इसके क्लासेन ने इतनी जल्दी रिटायरमेंट क्यों ली है। यह फिलहाल सभी की समझ से परे हैं।
प्रारूप | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | 50/100 | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 4 | 104 | 35 | 13.00 | 0/0 | 45.21 |
वनडे (ODI) | 60 | 2141 | 174 | 43.69 | 11/4 | 117.05 |
टी20 (T20) | 58 | 1000 | 81 | 23.25 | 5/0 | 141.84 |
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123