RR Released Players 2026: Shimron Hetmyer समेत इन 5 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है राजस्थान फ्रेंचाईजी
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम का काफी शर्मनाक प्रदर्शन रहा। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान टीम ने अपने स्कॉड में कई बदलाव किए थे। लेकिन उसका असर कहें टीम के पक्ष में नहीं हुआ। बल्कि इस सीजन राजस्थान टीम 14 मैचों में से सिर्फ 4 ही जीत पाई। जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम प्वाइंट्स टेबल पर भी 9वें नंबर पर है। ऐसे में अब यह जानना काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या अगले आईपीएल सीजन यानी 2026 से पहले टीम अपने किन-किन अहम खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है। क्योंकि कहें इन खिलाड़ियों के नाम तो बड़े हैं लेकिन इस सीजन में दर्शन काफी छोटे रहे। इस लिहाज में माना जा रहा है कि फ्रेंचाईजी अगले आईपीएल सीजन में कई बदलाव कर सकती है। तो आईए इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच नाम जानते हैं जो कि अगले सीजन आईपीएल से पहले राजस्थान टीम से रिलीज हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LSG Released Players 2026: Rishabh Pant समेत इन 5 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है लखनऊ फ्रेंचाईजी
शिमरोन हेटमायर
शिमरोन हेटमायर जो कि राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाईजी के साथ 11 करोड़ रुपये में जुडे़ थे। उनके लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन बल्ले के साथ काफी निराशाजनक रहा। हेटमायर को इस सीजन में कई बार टीम को मैच जिताने के मौके मिले। लेकिन कहें वो टीम को सफलता दिलाने में हर बार असफल ही रहे। हेटमायर ने इस सीजन में 14 मैच खेले और सिर्फ 239 रन ही बना पाए। ऐसे में कहना होगा कि फ्रेंचाईजी आईपीएल 2026 से पहले हेटमायर को टीम से रिलीज कर सकती है। वहीं अगर हेटमायर के अब तक आईपीएल करियर में बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखें तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।
वर्ष | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
2025 | 14 | 239 | 52 | 21.73 | 145.73 | 0 | 1 |
2024 | 12 | 113 | 27* | 22.60 | 163.77 | 0 | 0 |
2023 | 14 | 300 | 56* | 37.50 | 152.28 | 0 | 1 |
2022 | 15 | 314 | 59* | 44.86 | 153.92 | 0 | 1 |
2021 | 14 | 242 | 53* | 34.57 | 168.05 | 0 | 1 |
2020 | 12 | 185 | 45 | 23.12 | 148.00 | 0 | 0 |
2019 | 5 | 90 | 75 | 18.00 | 123.28 | 0 | 1 |
कुल | 86 | 1483 | 75 | 29.08 | 151.95 | 0 | 5 |
ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल ने बेशक इस सीजन में राजस्थान के लिए कई मौकों पर आकर अच्छी बल्लेबाज की लेकिन कहें वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। जिस हुनर की बदौलत राजस्थान फ्रेंचाईजी ने जुरेल को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इस सीजन में जुरेल ने उस दर्जे का प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए कहना होगा कि फ्रेंचाईजी उन्हें 2026 के सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। जबकि अगर जुरेल के अब तक के आईपीएल करियर में बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखें तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।
वर्ष | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
2025 | 14 | 333 | 70 | 37.00 | 156.34 | 0 | 2 |
2024 | 15 | 195 | 56* | 24.38 | 138.30 | 0 | 2 |
2023 | 13 | 152 | 34* | 21.71 | 172.73 | 0 | 0 |
कुल | 42 | 680 | 70 | 28.33 | 153.85 | 0 | 4 |
महीष तीक्षणा
महीष तीक्षणा को राजस्थान टीम ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान 4.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन कहें तीक्षणा को राजस्थान की टीम ज्यादा भाई नहीं। क्योंकि इस सीजन में तीक्षणा की गेंदबाजी काफी खराब नजर आई। न तो बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी हुई न ही तीक्षणा अपनी टीम राजस्थान को ज्यादा सफलता दिला पाए। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि शायद फ्रेंचाईजी तीक्षणा को 2026 से पहले रिलीज कर दे। क्योंकि अगर तीक्षणा के अब तक के आईपीएल करियर में गेंदबाजी प्रदर्शन को भी देखें तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।
वर्ष | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी |
|---|---|---|---|---|---|---|
2025 | 11 | 11 | 37.27 | 9.76 | 22.91 | 2/26 |
2024 | 5 | 2 | 72.00 | 7.20 | 60.00 | 1/27 |
2023 | 13 | 11 | 35.64 | 8.00 | 26.73 | 2/23 |
2022 | 9 | 12 | 21.75 | 7.46 | 17.50 | 4/33 |
कुल | 38 | 36 | 33.53 | 8.27 | 24.33 | 4/33 |
वानिंदु हसरंगा
श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान ही राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में अपनी फ्रेंचाईजी के साथ जोड़ा था। हालांकि वानिंदु काफी चालाक स्पिन गेंदबाज माने जाते हैं उन्हें अक्सर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाते हुए देखा जाता है। लेकिन इस सीजन कहें हसरंगा की गेंदबाजी काफी फीकी नजर आई। जहां उन्होनें इस बार 11 मैचों में सिर्फ 11 विकेट ही लिए। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगले सीजन से पहले शायद फ्रेंचाईजी हसरंगा को रिलीज कर सकती है। वैसे भी अगर हसरंगा के अब तक के आईपीएल करियर में गेंदबाजी प्रदर्शन को देखें तो वो कुछ ऐसा रहा है।
वर्ष | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी |
|---|---|---|---|---|---|---|
2025 | 11 | 11 | 33.73 | 9.05 | 22.36 | 4/35 |
2023 | 8 | 9 | 28.67 | 8.90 | 19.33 | 2/24 |
2022 | 16 | 26 | 16.54 | 7.54 | 13.15 | 5/18 |
2021 | 2 | 0 | - | 10.00 | - | 0/20 |
कुल | 37 | 46 | 24.33 | 8.41 | 17.35 | 5/18 |
तुषार देशपांडे
तुषार देशपांडे के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन काफी खराब गया। राजस्थान फ्रेंचाईजी ने तुषार को पिछले साल मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था। तुषार ने उस तरह का गेंदबाजी प्रदर्शन इस सीजन में नहीं दिखाया जिसकी बदौलत उन्हें ऑक्शन में राजस्थान टीम ने 6.5 करोड़ रुपये में अपनी फ्रेंचाईजी से जोड़ा था। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगले सीजन से पहले शायद फ्रेंचाईजी तुषार को रिलीज कर सकती है। क्योंकि अगर इस सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो तुषार ने 10 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ही चटकाए थे। जबकि उनके अब तक के आईपीएल में गेंदबाजी करियर कों देखें तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।
वर्ष | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी |
|---|---|---|---|---|---|---|
2025 | 10 | 9 | 37.78 | 10.63 | 21.33 | 3/44 |
2024 | 13 | 17 | 24.94 | 8.83 | 16.94 | 4/27 |
2023 | 16 | 21 | 26.86 | 9.92 | 16.24 | 3/45 |
2022 | 2 | 1 | 63.00 | 9.00 | 42.00 | 1/40 |
2020 | 5 | 3 | 64.00 | 11.29 | 34.00 | 2/37 |
कुल | 46 | 51 | 31.04 | 9.84 | 18.92 | 4/27 |