RCB IPL 2025 Playoff Scenario : प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को और कितनी चाहिए जीत? देखें पूरा समीकरण

RCB IPL 2025 Playoff Scenario : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज खेले गए मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर ली है। बेंगलुरु की टीम ने 11 रनों से राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराते हुए इस सीजन की छठवीं जीत हासिल कर ली है. बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 6 में जीत हासिल की है और 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस आर्टिकल में हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बताने जा रहे हैं।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चाहिए कितनी जीत?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो अब तक इस सीजन में बेंगलुरु ने 9 मुकाबले खेले हैं. 6 में जीत हासिल की और तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. बेंगलुरु की टीम के अभी पांच मुकाबले बाकी रह गए हैं और इन पांच मुकाबले में से सिर्फ दो मुकाबले बेंगलुरु की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे। अगर बेंगलुरु की टीम दो और मुकाबले जीत जाती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में बेंगलुरु की टीम के एंट्री हो जाएगी।
यह भी पढ़े: RR vs RCB: हेजलवुड के 19वे ओवर ने बेंगलुरु को दिलाई रोमांचक जीत, दर्ज की शानदार जीत
बेंगलुरु की टीम के आगामी मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो टीम को पांच मुकाबले और खेलने हैं। बेंगलुरु की टीम को अगला मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 मई को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 9 मई को, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 मई को और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को मुकाबला खेलना है।
RCB के बचे हुए मैच – IPL 2025
| दिनांक | विपक्षी टीम | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 27 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | 7:30 PM |
| 3 मई | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 9 मई | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 PM |
| 13 मई | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 17 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123