मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स: हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स: हेड टू हेड
आईपीएल 2025 के अगले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इस सीजन हमने कई रोमांचक मुकाबले और बड़े बदलाव देखे हैं, और आगामी मैच भी इसी तरह का रोमांच लेकर आने की उम्मीद है। मुंबई, जो लगातार चार मैच जीतकर आ रही है, लखनऊ के खिलाफ खेलेगी, जो अपना पिछला मैच दिल्ली के खिलाफ हार चुकी है। इस लेख में हम दोनों टीमों हेड टू हेड रिकॉर्ड और इस सीजन के प्रदर्शन के बारे में।
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स: आईपीएल में हेड-टू-हेड
लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए अब तक साथ मुकाबले में, लखनऊ ने एक तरफ बढ़त बनाए रखते हुए छह मुकाबले में जीत दर्ज की है वही मुंबई अब तक केवल एक मुकाबले में जीत दर्ज कर पाई है।
| आंकड़ा | एमआई | एलएसजी |
|---|---|---|
| कुल मैच | 7 | 7 |
| जीत | 1 | 6 |
| नो रिजल्ट/टाई | 0/0 | 0/0 |
| पहले बल्लेबाजी में जीत | 1 | 4 |
| चेज़ में जीत | 0 | 2 |
| सर्वाधिक स्कोर | 196 | 214 |
| न्यूनतम स्कोर | 132 | 101 |
| सबसे बड़ी सफल चेज़ | - | 145 |
| न्यूनतम टोटल डिफेंड | 182 | 168 |
| सर्वाधिक रन (खिलाड़ी) | रोहित शर्मा (165) | केएल राहुल (289) |
| सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | - | केएल राहुल (103*) |
मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन:
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के खिलाफ लगातार चार मैच जीते हैं। टीम अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। मुंबई फिलहाल 9 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025:
लखनऊ सुपर जाइंट्स का अब तक का प्रदर्शन:
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा सफर तय किया है। अब तक खेले गए 9 मैचों में टीम ने 5 मैच जीते और 4 हारे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक-एक मैच हारा है। लखनऊ अभी अंक तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025:
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
यह भी पढ़ें: MI VS LSG: कहां देखें मुकाबला, जाने मैच की पूरी जानकारी
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123