MI vs LSG: लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए आज खेलेगा रफ्तार का सौदागर

लखनऊ सुपरजाएंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आज आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला 3:30 से शुरू होगा और इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव आज खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मयंक यादव काफी दिन पहले ही लखनऊ की टीम से जुड़ गए थे लेकिन कुछ मुकाबले में नहीं खेले थे. लेकिन आज वह खेलते हुए नजर आएंगे।
मयंक यादव की रफ्तार आज देगी दिखाई
मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कहर बरपाया था। वहीं अब एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया पर मयंक की एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'कल दिखेगा ताबड़तोड़ अंदाज।' हालांकि, मयंक प्लेइंग इलेवन में रहेंगे या फिर इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके खेलने को लेकर एक बड़ा हिंट जरूर दे दिया है। हर कोई मयंक को देखने के लिए बेताब है।
लखनऊ की टीम को हर हाल में चाहिए होगी जीत
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मयंक यादव की लखनऊ की टीम में वापसी होती है तो इसमें कोई शक नहीं की टीम की गेंदबाजी स्ट्रेंथ मजबूत होगी। इसके अलावा लखनऊ को मुंबई के खिलाफ किसी भी हाल में जीत चाहिए, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत करनी है तो टीम को जीत से कम कुछ नहीं चाहिए होगा। वही मुंबई इंडियंस की टीम भी चाहेगी कि इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करे।
मुंबई इंडियंस की टीम भी अपने लय में है। मुंबई ने लगातार चार मैच जीतकर बेहतरीन वापसी की है। मुंबई के भी 10 अंक है, लेकिन लखनऊ से बेहतर रनरेट के कारण वह पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। लखनऊ और मुंबई दोनों के लिए यह टूर्नामेंट का 10वां मैच होगा। ऐसे में यहां जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसके 12 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बचे हुए चार मैच में से अगर वह दो में भी जीत दर्ज कर लेती है तो उसका प्लेऑफ में जाना पक्का हो जाएगा।
हमारे पर का पालन करें
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123