IE पावर लिस्ट में रोहित शर्मा भारत के सबसे ताकतवर क्रिकेटर बने, कोहली- बुमराह को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनते जा रहे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दो आईसीसी इवेंट जीत लिए हैं। पिछले साल 2024 में भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए T20 विश्व कप को जीता. और उसके बाद 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम कर लिया। दोनों ही इवेंट में भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा ने की है. महेंद्र सिंह धोनी के पास तीन आईसीसी इवेंट है तो अब रोहित शर्मा के पास भी दो आईसीसी ट्रॉफी हो गई है।
लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट में 48वे नंबर पर पाए गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है लेकिन रोहित इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने IE 100 पावर लिस्ट 2025 में जबरदस्त छलांग लगाई है। वह पिछले साल की तुलना में 20 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
शर्मा के अलावा, उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी इस सूची में शामिल हैं। लिस्ट में शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद (36वें स्थान पर एंट्री), और खेल प्रशासकों में आईसीसी प्रमुख जय शाह (24वें स्थान पर, 2024 से 11 पायदान ऊपर) और नीता अंबानी (26वें स्थान पर) भी हैं।
2023 वर्ल्ड कप फाइनल की हार के बाद मिली दो ICC ट्रॉफी
2023 में घर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का दर्द झेलने के बाद, रोहित शर्मा ने जून 2024 से अब तक दो ICC खिताब भारत को दिलाए हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2024: अमेरिका में हुए T20 वर्ल्ड कप में रोहित भारत के टॉप स्कोरर रहे। टीम ने 17 साल बाद यह खिताब जीता।
T20I से संन्यास: फाइनल में साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद रोहित ने T20I से संन्यास की घोषणा कर दी। वह इस फॉर्मेट में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में विदा हुए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चमके रोहित:
हालांकि 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन रोहित ने 2025 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया।
🚨 ROHIT SHARMA - TOP OF CRICKET IN INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 28, 2025
- Rohit Sharma is the most powerful cricketer in Indian in 2025. [Indian Express 100 List] pic.twitter.com/Xq8v0UnTw0
फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 76 रन की पारी खेलकर रोहित ने टीम को जीत दिलाई और 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' का अवॉर्ड जीता।
यह भी पढ़ें : CSK vs RCB: किस टीम का रहेगा दबदबा? जीत का बड़ा संकेत इन आंकड़ों में छिपा
विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट:
जहां रोहित ने पावर लिस्ट में लंबी छलांग लगाई, वहीं उनके साथी विराट कोहली 34 स्थान फिसलकर 72वें स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा:
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 51वां शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर स्टैट्स (2025 तक)
फॉर्मेट मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक/शतक सर्वोच्च स्कोर चौके छक्के टेस्ट 67 116 4,301 40.57 57.05 18/12 212 473 88 वनडे (ODI) 273 265 11,168 48.76 92.80 58/32 264 1,045 344 टी20 अंतरराष्ट्रीय 159 151 4,231 32.05 140.89 32/5 121* 383 205 मुख्य रिकॉर्ड:
रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनका वनडे में 264 रन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 2019 विश्व कप में उन्होंने एकल संस्करण में सर्वाधिक 5 शतक जड़े थे। टी20I में रोहित के नाम सबसे तेज शतक (35 गेंद) का संयुक्त रिकॉर्ड है। साथ ही, वह टी20I में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।