सभी

IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों की सूची – सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

IPL के शुरूआती संस्करण से ही ट्रॉफी जीतना सभी टीमों का सपना रहा है। हालांकि, अब तक 18 सीज़न में केवल कुछ ही टीमें खिताब जीत पाईं हैं, जबकि अन्य टीमें अभी भी अपना पहला IPL खिताब हासिल करने की प्रतीक्षा में हैं।

टीम का नाम IPL ट्रॉफी कप्तान पहली ट्रॉफी का वर्ष अंतिम ट्रॉफी का वर्ष
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 5 एमएस धोनी 2010 2023
मुंबई इंडियंस (MI) 5 रोहित शर्मा 2013 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 3 गौतम गंभीर / श्रेयस अय्यर 2012 2024
राजस्थान रॉयल्स (RR) 1 शेन वार्न 2008 2008
डेक्कन चार्ज़र्स हैदराबाद (DCH) 1 एडम गिलक्रिस्ट 2009 2009
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 1 डेविड वॉर्नर 2016 2016
गुजरात टाइटन्स (GT) 1 हार्दिक पांड्या 2022 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 1 रजत पटिदार 2025 2025

विवरण

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): IPL इतिहास की सबसे सफल टीम, जिन्होंने 10 फाइनल में खेलते हुए 5 खिताब जीते। एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी उठाई।

  • मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीते। MI ने 6 फाइनल में से 5 ट्रॉफी जीती।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): गौतम गंभीर और बाद में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम ने 2012, 2014 और 2024 में IPL खिताब जीते।

  • राजस्थान रॉयल्स (RR): IPL के पहले संस्करण 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहली ट्रॉफी।

  • डेक्कन चार्ज़र्स हैदराबाद (DCH): 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में एकमात्र ट्रॉफी।

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 का IPL खिताब।

  • गुजरात टाइटन्स (GT): अपनी IPL डेब्यू सीज़न 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में पहली ट्रॉफी।

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): 2025 में रजत पटिदार की कप्तानी में पहली ट्रॉफी।

यहभीपढ़ेंरोहित शर्मा और वसीम अकरम की मुलाकात भारत ने पाकिस्तान को हराया

LastModified Date: 2026-02-17 02:22:37

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. IPL में सबसे अधिक ट्रॉफी कौन सी टीम ने जीती है?
A.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों ने 5-5 IPL ट्रॉफी जीतकर रिकॉर्ड साझा किया है।

Q. IPL में पहली बार ट्रॉफी कौन सी टीम ने जीती थी?
A.

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL के पहले संस्करण 2008 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी।

PHPR
PHPR

Hi Everyone, I am PHPR, a cricket content writer with 2 years of experience in covering International cricket. I enjoy analysing matches, understanding player performances, and turning key moments into simple, engaging stories. My goal is to make cricket easy to follow and enjoyable for every fan.

नवीनतम टिप्पणियाँ