IPL 2025: Jasprit Bumrah की हुई वापसी, मुंबई इंडियंस से जुड़े, इस तारीख को खेलेंगे पहला मैच
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फिट हो कर वापस फ्रेंचाईजी के साथ जुड़ चुके हैं। मुंबई ने आईपीएल (IPL 2025) में अब तक 4 मैच खेले हैं। इन चारों मैचों में बुमराह अपनी बैक इंजरी के चलते उपलब्ध नहीं थे। लेकिन अब फ्रेंचाईजी ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि बुमराह वापस आ चुके हैं। ऐसे में अब हर एक मुंबई फ्रेंचाईजी का फैन यह जानना चाहता है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस सीजन में अपना पहला मैच कब खेलेंगे। तो आईए यह हम इस आर्टिकल में जानेंगे।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni Retirement: चेन्नई के कोच ने किया Confirm, धोनी की रिटायरमेंट पर दिया हैरान करने वाला जवाब
3 महीनें बाद Jasprit Bumrah की वापसी
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आखिरी बार मैदान पर जनवरी में देखा गया था। जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच खेल रही थी। तभी से बुमराह अपनी बैक इंजरी से परेशान थे। यही कारण था वो हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब पूरे 3 महीनें बाद बुमराह मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मुंबई इंडियंस ने वीडियो के जरिए दी जानकारी
मुंबई फ्रेंचाईजी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जरिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। यकीनन बुमराह की वापसी से पूरी मुंबई टीम काफी खुश होगी। क्योंकि बुमराह न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बल्कि आईपीएल में मुंबई फ्रेंचाईजी के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
कब खेलेंगे मैच
फिलहाल ऐसी कोई अधिकारिक तौर पर जानकारी सामने तो नहीं आई है। लेकिन खबरों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुमकिन है खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि उससे पहले मुंबई को कल यानी 7 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है। जिसमें खबरों के मुताबिक बुमराह नहीं खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: Jasprit Bumrah हुए फिट, इस तारीख को खेलेंगे मैच, मुंबई इंडियंस के लिए Good News
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123