सभी

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए Good News, फिट हुए मिचेल मार्श, जानिए फ्रेंचाईजी से कब जुड़ेंगे

मिचेल मार्शहाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंजरी के चलते खेल नहीं पाए थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या वो आईपीएल 2025 में खेल पाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा चिंता लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाईजी को थी। क्योंकि टीम ने इसी सीजन में मेगा ऑक्शन के दौरान मार्श को अपनी टीम में शामिल किया था। अब ऐसे में एक अच्छी खबर फ्रेंचाईजी के लिए यह आ रही है कि मिचेल मार्श पुरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।

मेगा ऑक्शन में लखनऊ से जुड़े थे मार्श

यह भी पढ़ें: LSG IPL 2025 Schedule: कब, कहां और किस टीम से होगा लखनऊ का मैच, जानिए पूरा शेड्यूल और स्कॉड

पिछले आईपीएल सीजन तक मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाईजी का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन के दौरान उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाईजी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। मार्श को 3 करोंड़ 40 लाख रुपयों में लखनऊ ने अपनी टीम से जोड़ा है। हालांकि अभी तक टीम को यही डर था कि वो इस सीजन में खेल पाएंगे या नहीं लेकिन अब मार्श की वापसी जल्द ही होने वाली है।

इस तारीख में जुड़ेंगे मिचेल मार्श

रिपोर्ट्स के मुताबिक न सिर्फ मिचेल मार्श की वापसी तय हुई है बल्कि तारीख भी लगभग पक्की हो गई है कि किस दिन वो फ्रेंचाईजी से जुड़ेंगे।

जी हां, 18 मार्च तक मुमकिन है मार्श लखनऊ की फ्रेंचाईजी के साथ जुड़ेंगे। वैसे भी लखनऊ की टीम को अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। उससे पहले पूरी टीम मुमकिन है कि इसी हफ्ते में एक साथ जुड़ेगी और प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 New Rules: BCCI ने लिए कई बड़े फैसले, इस बार कठिन पाबंदियों के साथ खेलेंगे खिलाड़ी, जानिए सभी नए Rules

LastModified Date: 2025-03-13 19:12:54

नवीनतम टिप्पणियाँ