Stumps : Day 3 - Trinidad & Tobago Red Force lead by 246 runs.
Stumps : Day 3 - Guyana Harpy Eagles lead by 173 runs.
South Korea won by 6 wickets
सभी

IND vs NZ Final Toss: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बुरी किस्मत के मामले में पहुंचे टॉप पर, टूटा 26 पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्माभारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ चुका है। दरअसल भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी टॉस नहीं जीता। यहां तक कि आज फाइनल मुकाबले में भी रोहित शर्मा टॉस नहीं जीत पाए। जिसके बाद रोहित के नाम बतौर कप्तान यह एक बुरा रिकॉर्ड जुड़ चुका है। इतना ही नहीं रोहित ने इसी के साथ 26 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा है। जो कि इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम था।

रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IND vs NZ, Champions Trophy Final: New Zealand को लगा बड़ा झटका, Final से बाहर मैट हेनरी, जानिए Replacement में कौन, दोनों टीमों की Playing XI

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब आज चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारे, उसी दौरान यह रिकॉर्ड रोहित के नाम जुड़ा। रोहित ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार छठा टॉस हारा है। यानी कि सभी मैच में भारतीय टीम टॉस हारी है। इतना ही नहीं रोहित ने लगातार यह 12वां टॉस भी हारा है। जबकि बात करें भारतीय टीम की तो भारत भी पिछले लगातार 15 टॉस हारा है।

रोहित ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम और रनर-अप टीम दोनों पर होगी करोड़ो रुपयों की बारिश

वैसे तो टॉस हारना किसी कप्तान को पसंद नहीं होता। लेकिन क्रिकेट इतिहास में दो कप्तान रोहित शर्मा और ब्रायन लारा ऐसे रहे हैं। जिनकी टॉस के मामले में बहुत बुरी किस्मत रही है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम यह रिकॉर्ड रह चुका है। वो 1988 से 1999 के बीच लगातार 12 टॉस हारे थे। यही कुछ अब रोहित के साथ हुआ। जहां वो 2023 से 2025 के बीच लगातार 12 टॉस हारे। इस तरह रोहित शर्मा इस अनचाहे रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

टॉस हारने में टीम इंडिया का बुरा हाल

जहां कप्तान रोहित शर्मा यह लगातार 12वां टॉस हारे हैं। वहीं भारत भी लगातार 15वां टॉस हारा है। जो कि काफी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि वैसे तो टॉस जीतना किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन अगर एक उदाहरण के साथ आपको समझाएं तो अगर आप एक सिक्का 15 बार उछालते हैं और हर बार एक ही परिणाम (जैसे, "टेल्स") आता है, तो इसकी संभावना बहुत ही कम है।

LastModified Date: 2025-03-09 18:10:31

नवीनतम टिप्पणियाँ