सभी

Highest Partnerships in IPL History: विराट कोहली इस लिस्ट में भी सबसे आगे, एक नहीं तीन बार रचा कीर्तिमान, जानिए टॉप 10 पार्टनरशिप

विराट कोहलीआईपीएल इतिहास में अब तक कुल 17 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान हर एक सीजन में हमें बल्लेबाजों के बीच बड़ी-बड़ी पार्टनरशिप देखने को मिली हैं। इसमें विराट कोहली का नाम जरुर शामिल है। क्योंकि इस दौरान जब-जब बात बड़ी पार्टनरशिप की आई है तो हमेशा विराट इस लिस्ट में टॉप पर रहे हैं। आज इस आर्टिकल में यही जानेंगे कि आईपीएल में पिछले 17 सीजन में से टॉप 10 बड़ी पार्टनरशिप कौन-कौन सी रही हैं। क्योंकि 22 मार्च से आईपीएल का 18वां सीजन शुरु हो रहा है। ऐसे में इससे पहले यह रिकॉर्ड जानना फैंस के लिए काफी दिलचस्प रहेगा। 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Emerging Players: इन 3 खिलाड़ियों में से किसमे है ज्यादा हुनर, कौन जीतेगा इमर्जिंग प्लेयर का खिताब

विराट कोहली और डी विलियर्स के नाम सबसे बड़ी पार्टनरशिप

इस आर्टिकल में हम यह तो खैर जानेंगे कि आईपीएल इतिहास की टॉप 10 पार्टनरशिप कौन-सी हैं। लेकिन फिलहाल उससे पहले आपको यह बता दें कि विराट कोहली और एबी डी विलियर्स ये दो नाम ऐसे हैं। जिनके नाम इतिहास में एक नहीं बल्कि दो बड़ी पार्टनरशिप के रिकॉर्ड हैं। जी हां विराट और डी विलियर्स ने 2015 और 2016 के आईपीएल में यह रिकॉर्ड बनाया था। गौरतलब है कि दोनों सीजन में विराट और डी विलियर्स के बीच 200 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हुई थी। इतना ही नहीं विराट कोहली टॉप 10 की इस लिस्ट में तीन बार यह कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। जहां उन्होनें साल 2012 में क्रिस गेल के साथ खेलते हुए भी आईपीएल इतिहास में बड़ी पार्टनरशिप बनाई थी।

यह भी पढ़ें: ‘लोग क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता’, विराट कोहली ने बताया इसलिए नहीं किया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर कुछ पोस्ट 

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिपों की लिस्ट

आईपीएल इतिहास की 10 सबसे बड़ी पार्टनरशिप कुछ इस प्रकार हैं।

वर्ष

खिलाड़ी

टीम

विपक्षी टीम

रन

2016

विराट कोहली - एबी डी विलियर्स

RCB

गुजरात लायंस

229

2015

विराट कोहली - एबी डी विलियर्स

RCB

मुंबई इंडियंस

215*

2022

केएल राहुल - डी कॉक

LSG

कोलकाता नाइट राइडर्स

210*

2024

गिल - साईं सुदर्शन

GT

चेन्नई सुपर किंग्स

210

2011

शॉन मार्श - गिलक्रिस्ट

KXIP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

206

2012

विराट कोहली - क्रिस गेल

RCB

दिल्ली डेयरडेविल्स

204*

2012

डेविड वॉर्नर - नमन ओझा

DD

डेक्कन चार्जस

189*

2019

डेविड वॉर्नर - बेयरस्टो

SRH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

185

2017

क्रिस लिन - गौतम गंभीर

KKR

गुजरात लायंस

184*

2020

केएल राहुल - मयंक अग्रवाल

KXIP

राजस्थान रॉयल्स

183

2022

ऋतुराज - डेवोन कॉनवे

CSK

सनराइजर्स हैदराबाद

182

यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, नहीं खेलेंगे केएल राहुल, वजह आई सामने

LastModified Date: 2025-03-16 16:45:58

नवीनतम टिप्पणियाँ