GT vs LSG: गुजरात और लखनऊ में से कौन जीतेगा मुकाबला?
GT vs LSG: गुजरात और लखनऊ में से कौन जीतेगा मुकाबला?
आईपीएल 2025 अपने आखिरी पढ़ाव पर आ चुका है। जहां अब हर एक मुकाबला रोमांचक रहने वाला है। 22 मई को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स(GT vs LSG) आमने सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले यह जानना काफी दिलचस्प रहेगा कि दोनों में से कौन सी टीम मौजूदा समय में अच्छा खेल रही है और मजबूत नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: GT vs LSG Dream 11 Team: कौन सी टीम ज्यादा मजबूत, जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम
गुजरात और लुखनऊ में किसका पलड़ा है भारी
अगले मैच के लिए दोनों ही टीम में पूरी तैयारी के साथ आने वाली है पर हमारे अनुसार गुजरात टाइटंस का पलड़ा इस मैच में भारी रह सकता है क्योंकि टीम ने सीजन वेरी शानदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफस में भी जगह बना चुकी है टीम अगले मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। वही लखनऊ का प्रदर्शन पूरे ही सीजन में कुछ खास नहीं रहा था, यह देखना दिलचस्प होगा की क्या लखनऊ कोई शानदार वापसी कर सकती है।
दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार जीत के साथ खुद को सीजन की सबसे बेहतरीन टीमों में शामिल कर लिया है। टीम के हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका निभाई है, जिससे यह सफलता मिली है। गुजरात ने इस सीजन अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम फिलहाल 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन से पहले टीम में बड़े बदलाव किए, लेकिन किस्मत नहीं बदल पाई और टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लखनऊ ने 12 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में हार और सिर्फ 5 में जीत मिली है। टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
GT बनाम LSG – हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि सुपर जायंट्स को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है।
| आँकड़ा | GT | LSG |
|---|---|---|
| कुल मैच खेले | 6 | 6 |
| जीत | 4 | 2 |
| कोई परिणाम/टाई | 0/0 | 0/0 |
| पहले बल्लेबाजी में जीत | 3 | 0 |
| लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत | 1 | 2 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 180/6 | 193/5 |
| सबसे कम स्कोर | 128 | 153 |
| सबसे सफल रन चेज | 204 | 180 |
| सबसे कम डिफेंड किया स्कोर | 180 | - |
| सर्वाधिक रन (खिलाड़ी) | शुभमन गिल (350+) | निकोलस पूरन (200+) |
| सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | शुभमन गिल (84) | निकोलस पूरन (74) |
| सर्वाधिक विकेट (खिलाड़ी) | राशिद खान (10) | रवि बिश्नोई (8) |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े | राशिद खान (4/24) | आवेश खान (3/30) |
गुजरात और लुखनऊ की संभावित 11
गुजरात टाइटंस (GT) – संभावित प्लेइंग 11:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अर्शद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: साई सुदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – संभावित प्लेइंग 11:
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, विलियम ओ'रूर्क
इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123