Delhi Capitals IPL 2025 Schedule: कब, कहां और कितने बजे होंगे DC के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल और स्कॉड
वैसे तो आईपीएल 2025 की शुरूआत 22 मार्च से हो रही है, लेकिन दिल्ली कैपिट्ल्स (DC) के लिए इस सीजन की शुरुआत 24 मार्च से होगी जहां यह टीम अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलेगी और यह मुकाबला काफी रोमांचक भी रहने वाला है, क्योंकि टीम के पिछले कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में भी बतौर कप्तान खेलेंगे तो जरुर लेकिन इस बार वो दिल्ली से नहीं बल्कि लखनऊ से खेलेंगे।
विशाखापत्तनम बनेगा DC का होम ग्राउंड
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) शूरूआती अपने दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। हालांकि जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा दिल्ली की टीम वापस अपने असली होम ग्राउंड यानी अरुण जेटली स्टेडियम पर मुकाबले खेलेगी। उम्मीद है DC को विशाखापत्तनम में भी वैसा ही सपोर्ट और फैंस का प्यार मिलेगा जैसा दिल्ली में खेलते हुए मिलता आया है।
कौन बनेगा DC का कप्तान
ऋषभ पंत के लखनऊ की फ्रेंचाईजी में जाने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस सीजन में टीम की कप्तानी किसे दी जाएगी। जिसमें के एल राहुल, फाफ डू प्लेसिस, अक्षर पटेल कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं। जिसमें खबरों की मानें तो अक्षर एक वो नाम है जो कि इस सीजन DC की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में अगर इस सीजन DC का कप्तान बदलेगा तो क्या फ्रेंचाईजी की किसमत भी बदलेगी और टीम का चैंपियन बनने का अपना सपना पूरा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: KKR-LSG मैच पर Security का खतरा, हो सकता है नए वेन्यू का ऐलान?
इस सीजन में ऐसा है DC का स्कॉड
के एल राहुल, हैरी ब्रूक, फाफ डू प्लेसिस, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार, दुश्मन्था चमीरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम
DC का पूरा शेड्यूल
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए रचिन रवींद्र ने वो कर दिखाया, विलियमसन भी बन गए पहले खिलाड़ी
| मैच | समय (IST) | तारीख | स्टेडियम | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| DC vs LSG | 7:30 PM | 24 मार्च | ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम | विशाखापत्तनम |
| DC vs SRH | 3:30 PM | 30 मार्च | ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम | विशाखापत्तनम |
| CSK vs DC | 3:30 PM | 5 अप्रैल | MA चिदंबरम स्टेडियम | चेन्नई |
| RCB vs DC | 7:30 PM | 10 अप्रैल | M चिन्नास्वामी स्टेडियम | बेंगलुरू |
| DC vs MI | 7:30 PM | 13 अप्रैल | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
| DC vs RR | 7:30 PM | 16 अप्रैल | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
| GT vs DC | 3:30 PM | 19 अप्रैल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | अहमदाबाद |
| LSG vs DC | 7:30 PM | 22 अप्रैल | एकाना स्टेडियम | लखनऊ |
| DC vs RCB | 7:30 PM | 27 अप्रैल | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
| DC vs KKR | 7:30 PM | 29 अप्रैल | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
| SRH vs DC | 7:30 PM | 5 मई | राजीव गांधी स्टेडियम | हैदराबाद |
| PBKS vs DC | 7:30 PM | 8 मई | HPCA स्टेडियम | धर्मशाला |
| DC vs GT | 7:30 PM | 11 मई | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
| MI vs DC | 7:30 PM | 15 मई | वानखेड़े स्टेडियम | मुंबई |
हमारे पर का पालन करें
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123