DC vs KKR: कोलकाता ने दिल्ली को घर में घुसकर हराया, प्लेऑफ में जाने की उम्मीद अब भी बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रनों से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हरा दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले में 205 रनों की चुनौती दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सामने रखी थी। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी।
कुछ इस तरह का रहा मैच का लेखा जोखा
इस मुकाबले की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कोलकाता की टीम की शुरुआत इस मुकाबले में बेहद शानदार रही और तीन ओवर में सुनील नरेन और रहमानउल्लाह गुरबाज की जोड़ी ने 48 रन जोड़ दिए। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 12 गेंद में 26 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा सुनील नरेन ने 16 गेंद में 27 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंद में 26 रनों की पारी खेली।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की बदौलत 44 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 5 गेंद में सात रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन आज रिंकू सिंह का बल्ला चल गया। रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 36 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा.
रसल ने नौ गेंद में 17 और रोवमन पॉवेल ने 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने चार ओवर में 43 रन देखकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा विपराज निगम और अक्षर पटेल को भी दो-दो सफलता मिली।
रनचेज में फ्लॉप रही दिल्ली की बल्लेबाजी
205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और दूसरी ही गेंद पर अभिषेक पोरल चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। करुण नायर भी 13 गेंद में सिर्फ 15 रन ही बना सके. और आज केएल राहुल भी पांच गेंद में सात रन बनाकर रन आउट हो गए। लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 45 गेंद में 7 चौके और दो छक्के की बदौलत 62 रन बनाए। तो वहीं कप्तान अक्षर पटेल ने 23 गेंद में 43 रनों की पारी के लिए जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
विपराज निगम ने 19 गेंद में 38 रन बनाकर मैच जिताने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अंत में वह भी असफल हो गए। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से मुकाबले में सुनील नरेंन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 39 रन देकर दो सफलता हासिल की. अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और रसेल को भी एक-एक सफलता मिली।
हमारे पर का पालन करें
क्रिकेट पोल
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123