आ गई BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट, A ग्रेड में इन तीन खिलाड़ियों को मिली जगह, जानिए B और C ग्रेड में कौन-से 13 खिलाड़ी हुए शामिल
इन दिनों भारत में आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के 2024-25 के सेंट्रल कॉनट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस साल के आखिर में भारत में ही विमेंस वनडे विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में उससे पहले बोर्ड ने भारत की विमेंस क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉनट्रैक्ट का ऐलान किया है। जिसमें तीन केटेगिरी तैयार की गई हैं। ए बी और सी इन तीनों में कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। आईए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बीसीसीआई (BCCI) ने इन केटेगिरी में किस खिलाड़ी को कहां जगह दी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: BCCI ने बदला नियम, आईपीएल से पहले सभी कप्तानों के लिए खुशखबरी, अब नहीं लगेगा किसी पर बैन
BCCI ने इन 16 खिलाड़ियों को दी जगह
जैसा कि आपको बताया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के सेंट्रल कॉनट्रैक्ट के लिए कुल तीन केटेगिरी तैयार की हैं। इनमें ए केटेगिरी में भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं और उनके साथ स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा भी ए केटेगिरी का ही हिस्सा हैं। जबकि बी केटेगिरी में बीसीसीआई (BCCI) ने रेणुका सिंह, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा को रखा है। इनके अलावा तीसरी यानी सी केटेगिरी में यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर को शामिल किया है।
BCCI have revealed a 16-player central contract list for the Indian Women's team for the 2024-25 season.
— ICC (@ICC) March 24, 2025
Full details 👇
https://t.co/xrMIeslx5N
अप्रैल में शुरू होगी ट्राई सीरीज
बीसीसीआई ने इन दिनों में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान इसलिए किया है। क्योंकि आने वाले दिनों में भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम को ट्राई सीरीज खेलनी है। जो 27 अप्रैल से शुरु होगी और 11 मई तक खेली जाएगी। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। इसमें भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की विमेंस क्रिकेट टीम शामिल रहेंगी। ऐसे में इससे पहले यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का आना साफ बताता है कि हमें इस सीरीज में इन्हीं खिलाड़ियों में से भारत का स्कॉड नजर आएगा। यह पूरी ट्राई सीरीज कुछ इस प्रकार रहने वाली है।
तारीख | मैच | स्थान |
27/04/2025 | भारत vs श्रीलंका | कोलंबो |
29/04/2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
01/05/2025 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
04/05/2025 | भारत vs श्रीलंका | कोलंबो |
06/05/2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
08/05/2025 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
11/05/2025 | फाइनल | कोलंबो |
विमेंस वनडे विश्व कप की तैयारी
जैसा कि आपको बताया इस साल भारत में विमेंस वनडे विश्व कप खेला जाना है। इसी की तैयारी के लिए आईसीसी ने यह ट्राई सीरीज करवाने का फैसला लिया है। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन 16 खिलाड़ियों के नामों से इतने तो संकेत दे दिए हैं कि इस विश्व कप में भारत के 15 खिलाड़ी इसी लिस्ट में से चुने जाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि किन मैच विनर्स को इस बार बोर्ड वर्ल्ड कप के लिए स्कॉड में चुनता है।
यह भी पढ़ें: IND-SL-SA Tri-Series: हो जाइए क्रिकेट सीजन के लिए तैयार, इस बार IPL के साथ उठाइए Tri-Series का लुत्फ
हमारे पर का पालन करें
नवीनतम टिप्पणियाँ
Neha Sharma
Dev Gupta
Arjun Nair
Manish Iyer
Priya Iyer
Manish Bose
Aditya Pillai
zrh123