IPL

MI Released Players 2026: Five Players Likely to Be Dropped

by Sourabh Arora

MI Released Players 2026मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2025 का सफर काफी यादगार रहा है। टीम फिलहाल प्लेऑफ्स में पहुंच चुकी है और अब सीधे एलिमिनेटर मुकाबले में खेलती नजर आएगी। क्योंकि टीम के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं और टीम ने चौथे नंबर पर रहकर अपना सफर प्लेऑफ्स तक पहुंचाया है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम मुंबई टीम के ऐसे पांच खिलाड़ियों की बात करेंगे जो इस सीजन में तो मुंबई फ्रेंचाईजी हिस्सा हैं लेकिन कहें अगले सीजन से पहले उन्हें टीम रिलीज कर दे। क्योंकि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस लिस्ट में तिलक वर्मा समेत 4 और धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। आइए फटाफट उनके नाम जानते हैं।

यह भी पढ़ें: KKR Released Players 2026: Venkatesh Iyer समेत इन 5 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है कोलकाता फ्रेंचाईजी

विल जैक्स

पिछले साल मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी ने विल जैक्स पर काफी भरोसा दिखाते हुए 5.25 करोड़ रुपये का दांव खेला था। जिसमें विल जैक्स मुंबई के स्कॉड का हिस्सा बने थे। लेकिन कहें मुंबई टीम का यह फैसला इस सीजन में उतना फायदेमंद साबित नहीं हुआ। बेशक मुंबई टीम इस वक्त प्लेऑफ्स में है। इसके बावजूद अगर हम सिर्फ विल जैक्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होनें इस सीजन बल्ले के साथ 13 मैचों में सिर्फ 233 रन ही बनाए हैं। जबकि सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। इतना ही नहीं बतौर ऑलराउंडर भी विल ने उतना प्रभाव नहीं डाला है। क्योंकि अगर उनके इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आंकड़े देखें तो वो इस प्रकार हैं।

बल्लेबाजी आंकड़े

वर्ष

मैच

रन

उच्चतम स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

2025

13

233

53

23.30

135.47

0

1

2024

8

230

100*

32.86

175.57

1

1

कुल

21

463

100*

27.24

152.81

1

2

गेंदबाजी आंकड़े

वर्ष

मैच

विकेट

औसत

इकॉनमी

स्ट्राइक रेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

2025

13

6

20.00

8.57

14.00

2/14

2024

8

2

50.00

11.11

27.00

1/23

कुल

21

8

27.50

9.57

17.25

2/14

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Playoffs Tickets: जानिए कब और कहां से खरीद सकते हैं इस सीजन के प्लेऑफ्स के टिकट

कॉर्बिन बॉश

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश पर बेशक मेगा ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाईजी ने भरोसा नहीं दिखाया था। लेकिन बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस ने बतौर रिप्लेसमेंट अपने स्कॉड का हिस्सा बना लिया था। हालांकि यह देखकर काफी हैरानी भी है कि कॉर्बिन को फ्रेंचाईजी ने ज्यादा मैच नहीं खिलाए हैं। बॉश ने इस सीजन में सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी काफी निराश करने वाली रही है। क्योंकि बॉश ने सिर्फ 1 ही विकेट लिया है। लेकिन यहां सवाल यह भी आता है कि अगर उन्हें टीम प्लेइंग इलेवन में नहीं खिला रही है तो मुमकिन है अगले सीजन से पहले बॉश भी टीम से रिलीज कर दिए जाएं। 

वर्ष

मैच

विकेट

औसत

इकॉनमी

स्ट्राइक रेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

2025

2

1

55.00

7.86

42.00

1/26

कुल

2

1

55.00

7.86

42.00

1/26

यह भी पढ़ें: RR Released Players 2026: Shimron Hetmyer समेत इन 5 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है राजस्थान फ्रेंचाईजी

तिलक वर्मा

शायद मुंबई के फैंस को तिलक वर्मा का नाम इस लिस्ट में देखकर हैरानी हो रही होगी। लेकिन क्यों अगले आईपीएल सीजन से पहले मुंबई फ्रेंचाईजी से वो रिलीज किए जा सकते हैं उसकी एक बड़ी वजह भी है। दरअसल, पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई टीम ने तिलक पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें रिटेन किया था। लेकिन कहें इस सीजन में तिलक उतना खास प्रभाव अपनी बल्लेबाजी से दिखा नहीं पाए हैं। इसका अंदाजा हम नीचे टेबल में दिए गए उनके अब तक के आईपीएल इतिहास के बल्लेबाजी आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं। क्योंकि इस सीजन तिलक ने 30 की औसत के साथ सिर्फ 274 रन ही बनाए आए हैं जबकि पिछले सभी सीजन में वो अच्छी लय में थे।

वर्ष

मैच

रन

उच्चतम स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

2025

14

274

59

30.44

131.73

0

2

2024

13

416

65

41.60

149.64

0

3

2023

11

343

84*

42.88

164.11

0

1

2022

14

397

61

36.09

131.02

0

2

कुल

52

1430

84*

37.63

143.29

0

8

मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान के लिए आईपीएल में सफर न सिर्फ इस सीजन में बल्कि पिछले सभी सीजन में काफी निराशजनक रहा है। यही वजह भी है कि उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। हालांकि मुंबई ने बाद में बतौर रिप्लेसमेंट 2 करोड़ रुपये में मुजीब को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था। लेकिन कहें टीम ने मुजीब पर ज्यादा भरोसा दिखाया नहीं है। क्योंकि मुजीब को इस सीजन में सिर्फ 1 मैच खेलते का मौका मिला था। इसे देखकर यह भी कहा जा सकता है कि मुंबई टीम को शायद मुजीब पर उतना भरोसा नहीं है। इसलिए टीम मुमकिन है अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर सकती है। 

वर्ष

मैच

विकेट

औसत

इकॉनमी

स्ट्राइक रेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

2025

1

1

28.00

14.00

12.00

1/28

2021

1

2

14.50

7.25

12.00

2/29

2020

2

0

-

10.37

-

0/39

2019

5

3

63.66

10.05

38.00

2/31

2018

11

14

20.64

6.99

17.71

3/27

कुल

20

20

31.00

8.34

22.30

3/27

रीस टॉपले

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को इस सीजन में मुंबई टीम ने एक भी मैच में नहीं खिलाया है। मेगा ऑक्शन में पिछले साल जरुर टीम ने 75 लाख रुपये में टॉपले को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन कहें दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के होते हुए टॉपले की प्लेइंग इलेवन में जगह बनना काफी मुश्किल है। इसलिए माना जा रहा है कि टीम अगले सीजन से पहले टॉपले को भी रिलीज कर सकती है। जबकि अगर रीस टॉपले के अब तक के आईपीएल इतिहास में सफर को देखें तो वो कुछ इस प्रकार रहा है।

वर्ष

मैच

विकेट

औसत

इकॉनमी

स्ट्राइक रेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

2024

4

4

42.00

11.20

22.50

2/27

2023

1

1

14.00

7.00

12.00

1/14

कुल

5

5

36.40

10.71

20.40

2/27

[ Poll: e4wrn8wd ]