IPL

WTC 2025 Final: Can Pat Cummins join the elite group of successful captains who have won the most ICC titles?”

by Sourabh Arora

WTC 2025 Final11 जून से WTC फाइनल 2025 शुरु हो रहा है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया फिर से खिताब पर कब्जा कर सकती है या फिर इस बार भी क्रिकेट फैंस को दक्षिण अफ्रीका के तौर पर WTC का नया चैंपियन देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में एक नए कीर्तिमान के बारे में जानेंगे जो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस फाइनल को जीत कर हासिल कर सकते हैं। जिसमें हम यह जानेंगे कि आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसे कितने सफल कप्तान हैं जिन्होनें सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं।

यह भी पढ़ें: WTC 2025 Final: इस बार क्यों फाइनल में नहीं पहुंच पाई टीम इंडिया, जानिए 2 बड़े कारण

WTC 2025 Final: क्या पैट कमिंस जीतेंगे तीसरा आईसीसी खिताब?

पैट कमिंस की कप्तानी में अब तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दो आईसीसी फाइनल खेल चुकी है। जिसमें पहला WTC फाइनल 2023 का था और दूसरा 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था। इन दोनों ही मैचों में पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी खिताब जीता है। अब एक बार फिर कमिंस अपना तीसरा आईसीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वो इस बार जीत पाएंगे।

[ Poll: YQyEpqw6 ]

क्या इन दिग्गजों में शामिल होंगे पैट कमिंस

11 जून से 15 जून तक चलने वाले WTC फाइनल 2025 में अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत जाती है तब पैट कमिंस तीसरे सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। क्योंकि रोहित की कप्तानी में भी भारत ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट इस प्रकार है..

कप्तान फाइनल खिताब
रिकी पोंटिग 4 4
महेंद्र सिंह धोनी 4 3
रोहित शर्मा 4 2
क्लाइव लॉयड 3 2
पैट कमिंस 2 2