WPL 2025, MI W vs GG W: Check Head-To-Head, Mumbai Indians or Gujarat Giants Who Will Win The Eliminator
WPL 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। जहां इस तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले 13 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (MI W vs GG W) के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में यह जानना और दिलचस्प हो गया है कि दोनों में से कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है। फिर चाहे वो पिछले तीनों सीजन में मिलाकर हो या फिर सिर्फ इस सीजन में हो। साथ ही यह मुकाबला कहां खेला जाएगा और कितने बजे शुरु होगा यह जानना भी जरुरू है।
13 मार्च को होगा WPL 2025 का एलिमिनेटर
यह भी पढ़ें:WPL 2025, MI W vs GG W: एलिमिनेटर मैच में कैसी होगी Dream 11, मुकाबले में कौन सी टीम मार सकती है बाजी
जैसा कि आपको बताया मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (MI W vs GG W) आमने सामने रहेंगी इस एलिमिनेटर मुकाबले में और जो भी टीम जीतेगी वो फिर फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरु होगा और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा। यहां तक कि फाइनल मुकाबला जो कि 15 मार्च को होना है वो भी इसी मैदान पर होगा। ऐसे में जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी उसे फाइनल में भी खेलने में काफी आसानी हो सकती है।
MI W vs GG W के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पहले बात सिर्फ इस सीजन की करें तो मुंबई की टीम गुजरात पर पूरी तरह हावी रही है। क्योंकि ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले मुंबई की फ्रेंचाईजी ही जीती है। इतना ही नहीं ये दोनों टीम अब तक कुल 6 बार आमने सामने आई हैं। गौरतलब है कि हर बार मुंबई की टीम ने गुजरात की टीम को हराया ही है। यानी कि इन दोनों टीमों में सीधे तौर पर 6-0 का अंतर है और ये 6 मुकाबले कुछ इस तरह दिखते हैं..
तारीख और साल | विनर | जीत का अंतर |
10 मार्च, 2025 | मुंबई | 9 रनों से जीत |
18 फरवरी, 2025 | मुंबई | 5 विकेट से जीत |
9 मार्च, 2024 | मुंबई | 7 विकेट से जीत |
25 फरवरी, 2024 | मुंबई | 5 विकेट से जीत |
14 मार्च, 2023 | मुंबई | 55 रनों से जीत |
4 मार्च, 2023 | मुंबई | 143 रनों से जीत |
इस लिहाज से यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जायंट्स पर पूरी तरह हावी है। वहीं इस एलिमिनेटर में भी मुंबई फ्रेंचाईजी के ही जीतने के ज्यादा आसार हैं।