West Indies announces their Squad for ENG & IRE T20 Series
2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारी अभी से शुरु कर दी है। टीम को आने वाले दिनों में इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जाना है। जिसमें दोनों देशों के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्कॉड का ऐलान कर दिया है। जिसमें टीम की कमान टी20 के नए कप्तान शाई होप के हाथों में रहेगी। तो आईए एक बार इस आर्टिकल में दोनों सीरीज का शेड्यूल और स्कॉड जानते हैं। साथ ही एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालेंगे जो लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Final: नहीं खेल पाएंगे फिल सॉल्ट! टिम डेविड और युजवेंद्र चहल कितने फिट? जानिए दोनों टीमों से जुड़ी हर अपडेट
West Indies Squad for ENG & IRE T20 Series: इन खिलाड़ियों की वापसी, इन्हें दिया आराम
जैसा कि आप सभी को बताया इन दोनों सीरीज में शाई होप वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि टीम में जेसन होल्डर की भी वापसी हुई है जो कि पूरे 1.5 साल बाद टीम में शामिल हुए हैं। उनके अलावा आंद्रे रसेल की भी टी20 टीम में वापसी हो गई है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि वेस्टइंडीज टीम ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरु कर दी है।
WI vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 स्कॉड
शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड
WI vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 स्कॉड
शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जेड गूली, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड
WI vs ENG: टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच | दिनांक | स्थान |
|---|---|---|
पहला टी20 बनाम इंग्लैंड | 6 जून 2025 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट, डरहम |
दूसरा टी20 बनाम इंग्लैंड | 8 जून 2025 | ब्रिस्टल |
तीसरा टी20 बनाम इंग्लैंड | 10 जून 2025 | साउथैम्प्टन |
WI vs IRE: टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच | दिनांक | स्थान |
|---|---|---|
पहला टी20 बनाम आयरलैंड | 12 जून 2025 | ब्रेडी |
दूसरा टी20 बनाम आयरलैंड | 14 जून 2025 | ब्रेडी |
तीसरा टी20 बनाम आयरलैंड | 15 जून 2025 | ब्रेडी |