Watch: KL Rahul Ignored Sanjiv Goenka After the DC vs LSG Game
22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसी के घर पर हराने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) कुछ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होनें अपनी पिछली टीम के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) को बीच मैदान में बुरी तरह नजरअंदाज किया। राहुल और गोयंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सभी का यही कहना है कि शायद राहुल आज भी गोयंका से नाराज हैं। अगर इस नाराजगी की वजह आप सभी भूल चुके हैं तो आईए आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Playoffs Scenario: GT, DC और RCB का प्लेऑफ्स में जाना तय? जानिए किस टीम को चाहिए कितनी और जीत
लखनऊ को हराने में राहुल का योगदान
आईपीएल 2025 में केएल राहुल (KL Rahul) अलग रंग में नजर आए हैं। उनके बल्ले से रन रुक नहीं रहे हैं। हर मैच में वो दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जिताने में अहम योगदान दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ उन्होनें अपनी पिछली आईपीएल फ्रेंचाईजी लखनऊ (LSG) के खिलाफ किया। राहुल ने इस मैच में 57 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली को इस मैच में 20 ओवरों में 160 रनों का लक्ष्य मिला था। उसे राहुल की इस पारी की बदौलत टीम ने 17.5 ओवरों में ही हासिल कर दिया। दिल्ली की इस सीजन की यह छठी जीत रही।
KL Rahul ने किया नजरअंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल केएल राहुल (KL Rahul) की इस वीडियो में देखा जा सकता है मैच जीतने के बाद राहुल सबसे हाथ मिला रहे हैं। इसी दौरान जब लखनऊ के मालिक संजीव गोयंका (Sanjiv Goenka) हाथ मिलाने राहुल के पास आते हैं। तब राहुल फटाफट हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान गोयंका राहुल से कुछ बोलते हैं लेकिन वो बिना सुनें आगे बढ़ जाते हैं। अगर आपने अभी तक इस वीडियो को नहीं देखा है तो यहां देखिए..
KL Rahul walking away from Goenka 😭😭😭😭
— Pan India Review (@PanIndiaReview) April 22, 2025
Absolute Cinema ❤️🥵🥵#LSGvsDC #KLRahulpic.twitter.com/28QpmZnBJR
KL Rahul ने लिया बदला
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि राहुल ने गोयंका से बदला लिया है। अगर आप सभी को याद हो तो पिछले सीजन में जब राहुल लखनऊ के कप्तान थे। उन्हें बीच मैदान पर एक मैच के बाद गोयंका की डांट सुननी पड़ी थी। फिर इस सीजन में लखनऊ ने राहुल को टीम से न सिर्फ निकाला बल्कि ऑक्शन में भी राहुल को नहीं खरीद था। इसी को लेकर फैंस बोल रहे हैं कि राहुल ने गोयंका से बदला लिया है।