IPL

Watch: Fight Between Fans at the Arun Jaitley stadium During The DC vs MI Clash.

by Sourabh Arora

DC vs MIबीते रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई ने रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की थी। जबकि दिल्ली को इस सीजन में अपनी पहली हार मिली। लेकिन इस मैच के दौरान फैंस के बीच काफी मारपीट हुई। इस झगड़े की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखी है। तो आईए इस आर्टिकल में दिखाते हैं।

फैंस के बीच क्यों हुई मारपीट

हालांकि इस झगड़े के पीछे की वजह तो फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह यह लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। उससे इतना तो साफ हो रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के मैच को लेकर इनके बीच लड़ाई नहीं हुई। बल्कि कुछ और ही मामला उस दौरान इन दर्शको के बीच हुआ। तभी यह सभी लोग इतने गुस्से में आकर मारपीत करने लग गए। इस झगड़े का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

कुछ इस तरह जीती थी मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (40), तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और नमन धीर ने तेज तरार 38 रनों की पारी खेली थी। 206 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। इसमें सलामी बल्लेबाज जैक-फ्रेजर मैकगर्क पहली बॉल पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि बाद में करुन नायर (89) और अभिषेक पोरेल के 33 रनों की बदौलत दिल्ली लक्ष्य के करीब तो आई। लेकिन पारी के 19वें में ओवर में टीम के तीन रन आउट हुए। जिसके चलते दिल्ली की पारी 193 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह 12 रनों से मुंबई टीम जीत गई। 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: घर पर हारी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई को मिली दूसरी जीत, प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

[ Poll: BXZWnKLA ]
[Indian Premier League 2025.t20 - Chennai Super Kings , Lucknow Super Giants 2025-04-14 18:30:00]