T20 Mumbai League Points Table

टी20 मुंबई लीग 2025 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं। आज आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स और साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में साउथ बॉम्बे मुंबई ने 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर दी है। वहीं अब हालिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 टीम कौन-कौन सी हैं आईए इस आर्टिकल में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 'मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था'.. IPL 2025 फाइनल में PBKS की तरफ से आखिर तक लड़ने वाले Shashank Singh ने क्यों कहा ऐसा?
T20 Mumbai League Points Table: जानिए टॉप 4 टीम
नीचे दी गई प्वाइंट्स टेबल से जानिए इस सीजन के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद कौन-कौन सी चार टीम टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही हैं।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिज़ल्ट | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
SoBo Mumbai Falcons (Q) | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +0.690 |
Eagle Thane Strikers (Q) | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +0.540 |
NaMo Bandra Blasters (Q) | 5 | 3 | 1 | 0 | 1 | 7 | –0.270 |
Mumbai South Central Maratha Royals (Q) | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | –0.210 |
North Mumbai Panthers (E) | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | –1.123 |
Triumphs Knights MNE (E) | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | –0.556 |
Aakash Tigers MWS (E) | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | +0.344 |
ARCS Andheri (E) | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | –0.381 |
T20 Mumbai 2025: जानिए सेमीफाइनल का शेड्यूल
टी20 मुंबई लीग 2025 में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स, साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स, बांद्रा ब्लास्टर्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने इस सीजन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला ईगल ठाणे और मुंबई साउथ सेंट्रल के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ बॉम्बे और बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है।
मैच | टीम |
पहला सेमीफाइनल | ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स |
दूसरा सेमीफाइनल | साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स |