IPL

RCB vs MI: After a big win against Mumbai, Bangalore team captain got a big punishment, fined

by Anjani Nandan Tiwari

RCB vs MI: After a big win against Mumbai, Bangalore team captain got a big punishment, fined

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आईपीएल 2025 का 20वा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 32 गेंद में 64 रन बनाए जिसमे 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 


लेकिन इस शानदार जीत और शानदार पारी के बावजूद बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ी सजा सुना दी है और उनके ऊपर जुर्माना भी लगा दिया है। इस जीत के बाद बेंगलुरु के कप्‍तान पाटीदार पर मैच के दौरान आईपीएल नियम का उल्लंघन करने के कारण भारी जुर्माना लगाया गया. बीसीसीआई ने मंगलवार को पराग पर स्‍लो ओवर रन रेट के कारण जुर्माना लगाया है। 

धीमी ओवर गति के लिए पाटीदार पर लगा जुर्माना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर रेट बना रखी. इस सीजन में टीम का पहला अपराध था, इसलिए न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कप्‍तान पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना झेलने वाले रजत पाटीदार चौथे कप्‍तान बन गए हैं. उनसे पहले हार्दिक पंड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत पर भी जुर्माना लग चुका है। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह इस सीजन की तीसरी जीत थी। 

अपनी दमदार पारी से जीता था प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान रजत पाटीदार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्‍होंने 32 गेंदों में 64 रन ही पारी खेली. पाटीदार और विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए. इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस को टार्गेट हासिल करने से रोक दिया. पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन पर चार विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन ही बना पाई. मुंबई के लिए सबसे ज्‍यादा 56 रन तिलक वर्मा ने बनाए। रजत पाटीदार का यह इस सीजन का दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब है।

यह भी पढ़ें : RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई को हराते हुए 10 साल बाद भेदा मुंबई का किला,दर्ज की शानदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो इस सीजन बेंगलुरु की टीम अपने घर से बाहर जाकर लगातार जीत दर्ज कर रही है। सबसे पहले तो 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद बेंगलुरु ने चेन्नई को चेन्नई में जाकर हराया। उसके बाद 10 सालों के बाद मुंबई इंडियंस को वानखेड़े मैदान पर हराया है. हालांकि घरेलू मैदान पर इस सीजन जो मुकाबला खेला गया था उसमें बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. और अब बेंगलुरु के ही मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को बेंगलुरु की टीम का मुकाबला है।

[ Poll: AnLeR3Z3 ]