IPL

MS Dhoni's Retirement: Chennai Super Kings' Coach Stephen Fleming Breaks Silence

by Sourabh Arora

MS Dhoniचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सभी फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आए थे। क्योंकि बीते कुछ दिनों से लगातार धोनी की रिटायरमेंट को लेकर खबरें चल रही थीं। चेन्नई ने आज चेपोक के मैदान पर दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में सभी को लग रहा था कि शायद धोनी आखिरी बार खेल रहे हैं। लेकिन अब इस पर चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

MS Dhoni के परिवार वाले आए नजर

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट की खबरें तब और ज्यादा सच लगने लगी जब आज दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी के माता पिता भी नजर आए। आमतौर पर आईपीएल में धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा ही मैदान में नजर आती हैं। लेकिन धोनी के माता-पिता को इस तरह कभी मैदान में मैच देखते हुए नहीं देखा गया। लेकिन जब आज उन्हें मैच देखते हुए देखा गया। तब सभी को यह यकीन हो गया कि शायद सच में धोनी आज रिटायरमेंट ले रहे हैं। हालांकि सीएसके जब मैच हारी तब न तो धोनी की तरफ से और न ही चेन्नई टीम के खिलाड़ियों की तरफ से रिटायरमेंट जैसा कुछ रिएक्शन देखने को मिला।

चेन्नई में आखिरी टी20

दरअसल, आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट में बयान देते हुए कहा था कि वो चाहतें हैं कि अपना आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलें। इसलिए भी फैंस को ऐसा लग रहा था क्योंकि दिल्ली के खिलाफ सीएसके टीम आज चेन्नई के मैदान पर ही मुकाबला खेल रही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि आज धोनी आखिरी बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

क्या बोले सीएसके कोच

हालांकि अब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट पर से काफी हदतक चेन्नई फ्रेंचाईजी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने पर्दा उठा दिया है। जिसमें उन्होनें कहा.. मुझे इस बात का फिलहाल कुछ नहीं पता, मुझे आज भी उनके साथ काम करना अच्छा लग रहा है, धोनी अभी भी काफी अच्छे नजर आ रहे हैं, इसलिए मैं उनसे इसे लेकर कुछ पूछता ही नहीं।

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: घर पर चेन्नई की एक और हार, 15 साल बाद जीती दिल्ली, अक्षर ने लगाई Hat-Trick, प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

[ Poll: XQLl4eLp ]