IPL

MS Dhoni will Play in IPL 2026, Former Australian Captain Makes a Bold Prediction

by Sourabh Arora

MS Dhoni5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2025 का साल काफी निराशाजनक रहा था। एम एस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके इस सीजन प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही थी। ऐसे में फ्रेंचाईजी के फैंस को पूरी उम्मीदें हैं कि अगले आईपीएल सीजन से पहले टीम में कई अच्छे बदलाव होंगे। हालांकि इसमे एक बदलाव जो सीएसके फैंस बिल्कुल भी होने देना नहीं चाहते वो एम एस धोनी का है। क्योंकि हर साल सीएसके फैंस को इसी बात का डर रहता है कि कहीं धोनी के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन आखिरी न हो। लेकिन अब इससे जुड़ी एक खुशी वाली खबर सीएसके फैंस के लिए आ रही है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि धोनी अगले सीजन में जरुर खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: WTC फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका ने Dewald Brevis को बनाया टेस्ट स्कॉड का हिस्सा

'2026 में MS Dhoni जरुर खेलेंगे'

दरअसल, हाल ही में माइकल क्लार्क ने एम एस धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर कहा था कि उन्हें अगले सीजन में जरुर खेलना चाहिए। क्योंकि धोनी सीएसके फ्रेंचाईजी के 'किंग' हैं। उन्हीं की वजह से सीएसके फ्रेंचाईजी की इतनी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। ऐसे में क्लार्क के मुताबिक धोनी आईपीएल 2026 में निश्चित तौर पर खेलते नजर आएंगे। 

IPL 2026 के लिए क्या बोले MS Dhoni

खैर अगर हम एम एस धोनी की ही बात सुनें इस बारे में तो इस सीजन जब चेन्नई ने अपना आखिरी मैच खेला था। उसके बाद धोनी ने कहा था कि अगले सीजन में वो आएंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन हां इस बारे में फैसला लेने के लिए उनके पास 6-7 महीनें हैं। इसलिए फिलहाल वो अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना चाहते हैं। 

[ Poll: 3EwmDMZQ ]