MI vs GT : Head To Head

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस: हेड टू हेड
इस सीजन के अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं और पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। इस लेख में हम दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और इस सीजन के प्रदर्शन पर भी नजर डालेंगे।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस: आईपीएल में हेड-टू-हेड
आईपीएल 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ 2 बार जीत पाई है।
| आंकड़ा | एमआई | जीटी |
|---|---|---|
| कुल मैच | 6 | 6 |
| जीत | 2 | 4 |
| नो रिजल्ट/टाई | 0/0 | 0/0 |
| पहले बल्लेबाजी में जीत | 1 | 3 |
| चेज़ में जीत | 1 | 1 |
| सर्वाधिक स्कोर | 217 | 224 |
| न्यूनतम स्कोर | 160 | 196 |
| सबसे बड़ी सफल चेज़ | 217 | 196 |
| न्यूनतम टोटल डिफेंड | 217 | 196 |
| सर्वाधिक रन (खिलाड़ी) | सूर्यकुमार यादव (176) | शुभमन गिल (211) |
| सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | सूर्यकुमार यादव (103*) | शुभमन गिल (94) |
| सर्वाधिक विकेट (खिलाड़ी) | जसप्रीत बुमराह (9) | राशिद खान (11) |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | जसप्रीत बुमराह (4/23) | राशिद खान (4/24) |
मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन:
मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने सीजन की शुरुआत में लगातार हार झेली थी, पहले पांच में से चार मैच गंवाए। लेकिन जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम को सही संतुलन मिला और मुंबई ने लगातार छह मुकाबले जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे से सीधे टॉप-2 में जगह बना ली। मुंबई इंडियंस फिलहाल 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025:
| भूमिका | खिलाड़ी |
|---|---|
| बैटर्स | रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर |
| ऑल-राउंडर्स | हार्दिक पांड्या (C), विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा |
| विकेटकीपर | रयान रिकल्टन, रॉबिन मिन्ज, कृष्णन श्रीजीथ |
| गेंदबाज | जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बॉल्ट, दीपक चाहर, अल्लाह ग़जनफर, अश्विनी कुमार, रीसे टोपले, लिज़ाड विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा |
| अन्य | बेवोन जैकब्स, सत्यानारायण राजू, विग्नेश पुथुर |
गुजरात टाइटंस का अब तक का प्रदर्शन:
वहीं गुजरात टाइटंस ने भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है, टीम ने अब तक 10 में से 7 मैच जीते हैं और सिर्फ तीन मैच पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारे हैं। साई सुदर्शन और साई किशोर जैसे खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। गुजरात फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, उसके भी 14 अंक हैं और तीन मैच बाकी हैं।
गुजरात टाइटंस स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025:
भूमिका | खिलाड़ी |
बल्लेबाज | शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स |
ऑलराउंडर्स | राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर |
विकेटकीपर | अनुज रावत, कुमार कुशाग्र |
गेंदबाज | कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, साई किशोर, गेराल्ड कोएट्ज़ी |
अन्य | शाहरुख खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, मानव सुथार, अर्शद खान, गुरनूर बरार, शेर्फेन रदरफोर्ड, जयंत यादव, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया |
यह भी पढ़ें: MI VS GT: कहां देखें मुकाबला, जाने मैच की पूरी जानकारी