MI vs CSK: Who will be the captain of Mumbai against Chennai in the absence of Hardik, see the options

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज होने वाला है, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सीजन की शुरुआत कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। टीम को अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना हैं। और पहले मैच में ही मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं रहेंगे।
क्यों लगा है हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन?
मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में बार-बार स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम तीन बार निर्धारित समय से धीमी गति से ओवर पूरे करने की दोषी पाई गई थी।
पहली बार स्लो ओवर रेट होने पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
दूसरी बार यह जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपये हो गया।
तीसरी बार नियम तोड़ने पर हार्दिक को एक मैच का बैन झेलना पड़ा।
इसी वजह से वह मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। और यह मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
कौन करेगा पहले मैच में मुंबई की कप्तानी?
तो चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं की हार्दिक पांड्या पहले मैच में बैन की वजह से नहीं खेलेंगे तो मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी पहले मैच में कौन कर सकता है। हम आपको तीन विकल्प बताएंगे जो हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की टीम की कमान संभालते दिखाई दे सकते हैं।
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी की बात करें तो मुंबई के पास आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा टीम में मौजूद है। आईपीएल 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था. लेकिन अब हार्दिक टीम में पहले मैच के लिए नहीं है तो रोहित शर्मा को कप्तानी दी जा सकती है।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तानी के दूसरे विकल्प के रूप में सूर्यकुमार यादव मौजूद है। सूर्यकुमार यादव इस वक्त भारत की T20 टीम के कप्तान है और हार्दिक की गैर मौजूदगी में वह मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव का भारतीय टीम के लिए बतौर कप्तान रिकॉर्ड बेहद शानदार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : IPL 2025: केकेआर और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मुकाबले में हो सकता है बड़ा बदलाव, यह है वजह
मिचेल सैंटनर
अब अगर तीसरे विकल्प की बात की जाए तो टीम के पास मिचेल सैंटनर भी मौजूद है जो न्यूजीलैंड की वनडे और T20 टीम के कप्तानी करते हैं। जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है नहीं तो एक विकल्प के तौर पर वह भी मौजूद रह सकते थे। लेकिन अब तीसरे नंबर पर मिचेल सैंटनर का नाम दिखाई दे रहा है जो कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम का पिछले सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। खुद कप्तान हार्दिक पांड्या का बतौर खिलाड़ी और कप्तान प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा था ऐसे में इस सीजन अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद मुंबई इंडियंस की टीम से की जा रही है. अब देखना यह है की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के ही मैदान पर किस तरीके से शुरुआत करती है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान।
मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल
| क्रमांक | तारीख | समय (IST) | विपक्षी टीम | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 23 मार्च 2025 | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 2 | 29 मार्च 2025 | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 3 | 31 मार्च 2025 | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 4 | 4 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 5 | 9 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 6 | 13 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 7 | 17 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| 8 | 21 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
| 9 | 26 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
| 10 | 30 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 11 | 5 मई 2025 | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 12 | 9 मई 2025 | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| 13 | 14 मई 2025 | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 14 | 18 मई 2025 | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली |