IPL

KL Rahul Creates History with 1000 Runs for Three IPL Franchises

by Mahesh Thakur

शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी की। टॉस जीतकर मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत में यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया।

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 49 रन की शानदार साझेदारी की। केएल राहुल ने तेज शुरुआत करते हुए 14 गेंदों में 23 रन बना लिए थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

हालांकि जल्दी आउट होने के बावजूद केएल राहुल ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और नए कीर्तिमान स्थापित किए।

केएल राहुल ने बनाया नया रिकॉर्ड

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ दो सीजन में हासिल की और इस मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज 1000 रन
खिलाड़ी पारियां
केएल राहुल 24
जेपी डुमिनी 35
ऋषभ पंत 35

तीन अलग अलग टीमों के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

आईपीएल खिताब की तलाश में केएल राहुल ने अपने करियर में कई टीमों के लिए खेला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से की थी। इसके बाद वह पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

अब केएल राहुल आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग अलग फ्रेंचाइजी के लिए 1000 से अधिक रन बनाए हैं।

केएल राहुल के विभिन्न टीमों के लिए रन
टीम रन
पंजाब किंग्स 2548
लखनऊ सुपर जायंट्स 1410
दिल्ली कैपिटल्स 1007

यहभीपढ़ेंआईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची