IPL

IPL 2026 Full Schedule Phase 1 Announced, Tournament Starts March 28

by Avi

काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।

पहले चरण में कुल 20 मैच 16 दिनों के भीतर खेले जाएंगे।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह ओपनिंग मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने फिलहाल सिर्फ फेज 1 का शेड्यूल जारी किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और गुवाहाटी में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

पहले चरण में चार डबल हेडर खेले जाएंगे, जो 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को होंगे। राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती दो घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद टीम के जयपुर लौटने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आईपीएल 2026 शेड्यूल फेज 1

मैच तारीख दिन घरेलू टीम मेहमान टीम स्थान समय
1 28 मार्च 2026 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30
2 29 मार्च 2026 रविवार मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई शाम 7:30
3 30 मार्च 2026 सोमवार राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30
4 31 मार्च 2026 मंगलवार पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर शाम 7:30
5 1 अप्रैल 2026 बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30
6 2 अप्रैल 2026 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30
7 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30
8 4 अप्रैल 2026 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस दिल्ली दोपहर 3:30
9 4 अप्रैल 2026 शनिवार गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30
10 5 अप्रैल 2026 रविवार सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30
11 5 अप्रैल 2026 रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30
12 6 अप्रैल 2026 सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30
13 7 अप्रैल 2026 मंगलवार राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30
14 8 अप्रैल 2026 बुधवार दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस दिल्ली शाम 7:30
15 9 अप्रैल 2026 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30
16 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30
17 11 अप्रैल 2026 शनिवार पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर दोपहर 3:30
18 11 अप्रैल 2026 शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30
19 12 अप्रैल 2026 रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस लखनऊ दोपहर 3:30
20 12 अप्रैल 2026 रविवार मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई शाम 7:30

पहले खबरें आई थीं कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा। शेड्यूल में देरी की वजह कुछ फ्रेंचाइजी और स्टेडियम से जुड़े विवाद, पश्चिम एशिया में चल रहा भू राजनीतिक तनाव और टी20 विश्व कप 2026 रहे।

हाल ही में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह भी पुष्टि की है कि बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच, एक प्लेऑफ मुकाबला और फाइनल की मेजबानी करेगा।

यहभीपढ़ेंटी20 विश्व कप 2026 जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कितनी इनामी राशि मिली