IPL

IPL 2026 Auction: 3 Franchises Interested in Cameron Green, Former Champions Lead the Race

by Sourabh Arora

IPL 2026 Auction: 4 Franchises Interested in Cameron Green, Former Champions Lead the Raceऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन लंबे समय बाद इंजरी से उभर कर क्रिकेट की फील्ड पर वापसी कर चुके हैं। ग्रीन हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में नजर आए थे। जहां बेशक उनका प्रदर्शन निराशजनक रहा। लेकिन ग्रीन किस शैली के खिलाड़ी हैं यह बात हर एक क्रिकेट फैन जानता है।  यही वजह है कि जब भी ग्रीन फिट होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए तैयार रहती है।

यहां तक कि आईपीएल में भी जब-जब ग्रीन खेले हैं तब फ्रेंचाईजी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। हालांकि 2025 के सीजन में वो इंजरी के चलते नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब ग्रीन पूरी तरह फिट हो गए हैं तो देखना दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कौन-कौन सी फ्रेंचाईजी ग्रीन को खरीदने में इच्छुक रहती है और कितना दांव लगाती है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला! जानिए कब से शुरु हो सकता है टूर्नामेंट

RCB फ्रेंचाईजी

आईपीएल 2024 में आरसीबी फ्रेंचाईजी से खेलने वाले कैमरून ग्रीन एक बार फिर इसी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। क्योंकि फ्रेंचाईजी पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले भी ग्रीन को रिटेन करने में इच्छुक थी। लेकिन ग्रीन की इंजरी के चलते बेंगलुरु फ्रेंचाईजी को दूसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम में शामिल करने पड़े थे। ग्रीन जो कि आरसीबी टीम में बतौर गेंदबाज और बल्लेबाज अपना अहम योगदान दे सकते हैं।

इसलिए कहना सही रहेगा कि अगर ग्रीन का नाम मिनी ऑक्शन की टेबल पर आता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाईजी जरुर इस बोली के लिए जाएगी। वैसे भी ग्रीन का आरसीबी की जर्सी में 2024 का सीजन काफी शानदार रहा था। जहां उन्होनें 143 के स्ट्राइक रेट के साथ 255 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 13 मैच खेलकर 10 विकेट भी लिए थे। इस लिहाज से लगता है कि फ्रेंचाईजी ग्रीन के लिए जा सकती है। 

MI फ्रेंचाईजी

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी भी इस लिस्ट में शामिल है जो कैमरून ग्रीन एक बार फिर अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। ग्रीन जो कि 2023 के सीजन में मुंबई फ्रेंचाईजी से खेल चुके हैं उन्हें टीम ने 2024 से पहले रिलीज कर दिया था। जिसके बाद ग्रीन आरसीबी में गए थे। लेकिन आईपीएल 2026 में लगता है मुंबई फ्रेंचाईजी फिर से ग्रीन की तरफ जा सकती है।

क्योंकि ग्रीन ने मुंबई फ्रेंचाईजी के लिए 2023 के सीजन में 16 मैचों में 452 रन बनाए थे। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी ग्रीन ने 6 विकेट अपने खाते में डाले थे। इस लिहाज से ऐसा लगता है कि मुंबई अगले सीजन में अपने मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करने के लिए ग्रीन को स्कॉड का हिस्सा बना सकती है। 

RR फ्रेंचाईजी

राजस्थान फ्रेंचाईजी के लिए आईपीएल 2025 का सीजन काफी निराश करने वाला रहा था। यही वजह है कि टीम अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में कई बदलाव कर सकती है। जिसमें अगर कैमरून ग्रीन का नाम ऑक्शन की टेबल पर आता है तो मुमकिन है राजस्थान फ्रेंचाईजी खरीदने के लिए जाएगी। क्योंकि टीम के पास मौजूदा समय में कोई भी बेहतर गेम फिनिशर मौजूद नहीं है। 

आईपीएल 2025 के सीजन में इस बात कमी राजस्थान टीम को सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार महसूस हुई थी। इस सीजन में फ्रेंचाईजी ने कई बार जीते हुए मैच हारे। टीम के बल्लेबाज चेज करते हुए लक्ष्य के करीब तो जाते थे लेकिन मैच जिता नहीं पाए। इसलिए कहना गलता नहीं होगा कि फ्रेंचाईजी अगले सीजन से पहले कई बदलाव कर सकती है।

[ Poll: eQLjvGLR ]