IPL 2026 Abhishek Sharma Creates Historic Record For Sunrisers Hyderabad

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंदों में 48 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
अभिषेक ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 5.4 ओवर में 82 रन जोड़ दिए। ट्रैविस हेड ने भी 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यवश अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने इतिहास रच दिया। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब तक वह 76 आईपीएल मैचों में 101 छक्के लगा चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में अभिषेक शर्मा से ज्यादा छक्के केवल डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं। डेविड वॉर्नर ने 2014 से 2021 के बीच 95 मैचों में 143 छक्के लगाए थे। हालांकि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | समय अवधि | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| डेविड वॉर्नर | 2014 से 2021 | 95 | 4014 | 143 |
| अभिषेक शर्मा | 2019 से 2026 | 76 | 1808 | 101 |
| हेनरिक क्लासेन | 2023 से 2026 | 44 | 1497 | 90 |
| केन विलियमसन | 2015 से 2022 | 76 | 2101 | 64 |
| ट्रैविस हेड | 2024 से 2026 | 30 | 998 | 50 |
| शिखर धवन | 2013 से 2018 | 85 | 2518 | 49 |
| जॉनी बेयरस्टो | 2019 से 2021 | 28 | 1038 | 46 |
| मनीष पांडे | 2018 से 2021 | 51 | 1345 | 39 |
| अब्दुल समद | 2020 से 2024 | 50 | 577 | 36 |
| राहुल त्रिपाठी | 2022 से 2024 | 33 | 851 | 36 |
| एडन मार्करम | 2022 से 2024 | 38 | 849 | 31 |
आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 268 मैचों में 296 छक्के लगाए हैं।
इस सूची में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 228 मैचों में 257 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के अलावा रोहित ने 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेला था।
क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 239 छक्के लगाए हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने 238 और एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 234 छक्के लगाए हैं।
| खिलाड़ी | देश | टीम | मैच | रन | छक्के |
| विराट कोहली | भारत | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 268 | 8730 | 296 |
| रोहित शर्मा | भारत | मुंबई इंडियंस | 228 | 5954 | 257 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 85 | 3163 | 239 |
| एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 156 | 4991 | 238 |
| एमएस धोनी | भारत | चेन्नई सुपर किंग्स | 248 | 4865 | 234 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अगर विराट कोहली इस मुकाबले में 4 छक्के लगा देते हैं, तो वह आईपीएल में एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
यहभीपढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान किया, ग्लेन मैक्सवेल बाहर