IPL 2025: Ruturaj Gaikwad Ruled Out, MS Dhoni Set to lead Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इंजरी के चलते आईपीएल (IPL 2025) से बाहर हो गए हैं। अब एम एस धोनी (MS Dhoni) आने वाले मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। चेन्नई के हेड कोच ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ऋतुराज पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ भी चोटिल होने के बावजूद खेले थे। तब भी ऐसी खबरें आ रही थी कि धोनी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन अब खबरों के मुताबिक ऋतुराज पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं तो सीएसके टीम ने धोनी को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है।
उंगली में लगी थी चोट
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। ऋतुराज की उंगली पर तुषार देशपांडे की गेंद लगी थी। जिसके बाद से लगातार वो अपनी इंजरी से परेशान थे। लेकिन बावजूद इसके वो पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ खेले थे। हालांकि अब उनकी इंजरी को देखते हुए फ्रेंचाईजी ने फैसला लिया है कि उन्हें आराम दिया जाए। इसलिए अब वो इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
MS Dhoni ने मानी कोच की बात
ऋतुराज के चोटिल और पूरे सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई फ्रेंचाईजी के पास कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए एम एस धोनी (MS Dhoni) ही पहले विकल्प थे। जिसे देखते हुए टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने धोनी से बात की और कप्तानी करने के लिए कहा.. कोच ने बताया कि
ऋतुराज की रिप्लेसमेंट को लेकर फिलहाल हमारी टीम ने कुछ फैसला नहीं लिया है, कप्तानी के लिए मैंने धोनी से बात की वो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि टीम को कब क्या जरुरत है।
2 साल बाद कप्तानी करेंगे MS Dhoni
एम एस धोनी (MS Dhoni) को आखिरी बार 2023 के आईपीएल सीजन में कप्तानी करते देखा गया था। उस सीजन धोनी की कप्तानी में ही टीम ने खिताब भी जीता था। एक बार फिर से 2 साल बाद यानी 2025 में धोनी फिर से चेन्नई फ्रेंचाईजी की कप्तानी करने जा रहे हैं। निश्चित तौर पर सीएसके फैंस धोनी को बतौर कप्तान फिर से देखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Purple Cap: टॉप 2 में साई किशोर, टॉप 10 में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, जानिए हर टीम के टॉप 5 गेंदबाज