IPL

IPL 2025 Replacement Players: BIg Impact on MI, KKR, and SRH's Strategies

by Sourabh Arora

आईपीएल 202522 मार्च से आईपीएल 2025 शुरु होना है। लेकिन इससे पहले तीन फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े झटके लगे हैं। जहां सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम को अपने-अपने अहम खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ा है। वो अहम खिलाड़ी जिन्हें फ्रेंचाईजी ने पिछले साल मेगा ऑक्शन के दौरान काफी उम्मीदों के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अब वो सभी खिलाड़ी इंजरी के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम यही जानते हैं कि अब तक जो जो खिलाड़ी इस सीजन से बाहर हुए हैं वो कौन हैं और उनके रिप्लेसमेंट में अब कौन सा खिलाड़ी आया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony: इस बार एक या दो नहीं बल्कि 13 जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI की बड़ी Planning, जानिए पूरी जानकरी

कोलकाता नाइट राइडर्स जिसे इस सीजन का पहला मुकाबला खेलना है। लेकिन उससे पहले फ्रेंचाईजी को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर ने भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। केकेआर को उम्मीद थी कि उमरान के आने से उनकी गेंदबाजी मजबूत हो गई है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उमरान चोटिल होने के चलते इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब फ्रेंचाईजी ने बतौर रिप्लेसमेंट भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को अपनी टीम में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस को लगे लगातार दो झटके

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 से पहले एक नहीं बल्कि दो-दो झटके लगे हैं। जहां पहले अफगानी स्पिनर अल्लाह गजनफर इंजरी के चलते इस सीजन से बाहर हुए। जिन्हें काफी उम्मीदों के साथ मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 4.8 करोड़ रुपयों में अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद अब फ्रेंचाईजी अफगानिस्तान के ही मुजीब उर रहमान को बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम से जोड़ा है। बात करें दूसरे झटके की तो वो लिजाड विलियम्स के तौर पर लगा है। जिन्हें फ्रेंचाईजी ने 75 लाख रुपयों के साथ अपनी टीम से जोड़ा था। लेकिन घुटने की इंजरी के चलते वो इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे जिसके बाद अब फ्रेंचाईजी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर कॉर्बिन बॉश को शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Player Replacement Rules: BCCI ने फिर बदल दिए नियम, अब फ्रेंचाईजी को होगी परेशानी, नहीं हो पाएंगे खिलाड़ी रिप्लेस

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में अपनी गेंदबाजी को और मजबूत करने के लिए ब्रायडन कार्स को अपनी टीम में पूरे 1 करोड़ रुपयों के साथ शामिल किया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इस सीजन की शुरुआत से पहले ही ब्रायडन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। जिसके बाद अब रिप्लेसमेंट के तौर पर हैदराबाद फ्रेंचाईजी ने वियान मल्डर को अपनी टीम में शामिल किया है।

[ Poll: lBZK8wx5 ]