IPL 2025: PBKS Playoff Scenario: What is the equation for PBKS to reach the playoffs after the match against KKR was canceled?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकल सका। मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। पंजाब किंग्स की टीम की मौजूदा स्थिति अगर अंक तालिका में देखे तो पंजाब किंग्स इस वक्त अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. पंजाब ने इस सीजन 9 मुकाबले खेल लिए है पांच में जीत हासिल की है 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है जिसमें टीम को एक अंक मिले हैं। इस वक्त कुल 11 अंक पंजाब किंग्स के हो गए हैं और पंजाब किंग्स का नेट रन रेट + 0.177 है।
इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब किंग्स का फिलहाल आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने का क्या समीकरण बन रहा है और कितने और मुकाबले पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे सब कुछ बताने जा रहे हैं।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को जीतने होंगे कितने मुकाबले?
पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का जो समीकरण है वह दूसरी टीमों की अपेक्षा काफी आसान दिखाई दे रहा है. क्योंकि पंजाब की टीम को अभी पांच मुकाबले खेलने हैं और इन पांच में से तीन मुकाबले पंजाब किंग्स की टीम को जीतने होंगे। पंजाब की टीम तीन मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
| स्थिति | विवरण |
|---|---|
| अब तक खेले गए मैच | 9 |
| जीत | 5 |
| हार | 3 |
| रद्द मैच | 1 |
| अंक | 11 |
| नेट रन रेट (NRR) | +0.177 |
| बचे हुए मैच | 5 |
| क्वालिफाई करने के लिए आवश्यक जीतें | कम से कम 3 जीत (कुल 16 अंक) प्लेऑफ के लिए मजबूत दावा; 3 जीत (कुल 117 अंक) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई |
पंजाब किंग्स के आगामी मैच
पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब को अपना अगला मुकाबला 39 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ खेलना है। उसके बाद 4 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलना है। 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स 11 मई को मुंबई इंडियंस और 16 मई को राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ पंजाब को मुकाबला खेलना है।
यह भी पढ़ें: अगर भारत चाहे तो तबाह हो सकता है पाकिस्तान क्रिकेट, पूर्व पीसीबी चेयरमैन के वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
PBKS के आगामी मैच
| दिनांक | मुकाबला |
|---|---|
| 30 अप्रैल | बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई) |
| 4 मई | बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (मोहाली) |
| 8 मई | बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मोहाली) |
| 11 मई | बनाम मुंबई इंडियंस (मोहाली) |
| 16 मई | बनाम राजस्थान रॉयल्स (जयपुर) |